Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश में भाजपा करेगी राष्ट्रीय महिला सम्मेलन, मोदी और शाह करेंगे संबोधित

Lok Sabha Election 2024 महिला मतदाताओं तक सरकार की योजनाओं और लाभों को पहुंचाने में जुटी महिला मोर्चा और महिला कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर दो महिला सम्मेलन करने वाली है। एक सम्मेलन उत्तर भारत में और दूसरा दक्षिण भारत में होगा। उत्तर का सम्मेलन मध्य प्रदेश में और दक्षिण का महिला सम्मेलन आंध्र प्रदेश में होगा।

By Jagran News Edited By: Babli Kumari Updated: Wed, 10 Jan 2024 08:24 PM (IST)
Hero Image
भाजपा करने वाली है राष्ट्रीय स्तर पर दो महिला सम्मेलन (फाइल फोटो)

माला दीक्षित, नई दिल्ली। आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा आधी आबादी तक पहुंच बनाने और उससे संपर्क साधने में एड़ी चोटी से लग गई है और इस काम को भाजपा का महिला मोर्चा अंजाम दे रहा है जो महिला मतदाताओं से जमीनी स्तर पर संपर्क बनाने और केंद्र सरकार की योजनाएं उन तक पहुंचाने में लगा है।

महिला मतदाताओं तक सरकार की योजनाओं और लाभों को पहुंचाने में जुटी महिला मोर्चा और महिला कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर दो महिला सम्मेलन करने वाली है। एक सम्मेलन उत्तर भारत में और दूसरा दक्षिण भारत में होगा। उत्तर का सम्मेलन मध्य प्रदेश में और दक्षिण का महिला सम्मेलन आंध्र प्रदेश में होगा।

भाजपा की सभी महिला नेता और कार्यकर्ता लेंगी भाग 

इन सम्मेलनों में भाजपा की सभी महिला नेता और कार्यकर्ता भाग लेंगी। इन सम्मेलनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और कोयंबटूर की विधायक वानति श्रीनिवासन व महिला मोर्चा की प्रांतीय अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों के साथ दिल्ली में हुई बैठक में तय हुआ है कि राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर भारत में होने वाला महिला सम्मेलन मध्य प्रदेश में आयोजित होगा और दक्षिण भारत में सम्मेलन आंध्र प्रदेश में होगा।

सम्मेलन को प्रधानमंत्री करेंगे संबोधित

ये सम्मेलन फरवरी के अंत और मार्च में होंगे। महिला मोर्चे ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि अभी तारीखें तय नहीं हैं क्योंकि सम्मेलन को प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे इसलिए तारीख प्रधानमंत्री की उपलब्धता के मुताबिक तय होगी। भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव दीप्ती रावत कहती हैं कि प्रत्येक सम्मेलन में 25000 से ज्यादा महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं के भाग लेने की संभावना है।

देश भर में चलाए जा रहे हैं विशेष संपर्क कार्यक्रम 

सम्मेलन में मंडल अध्यक्ष और मंडल सचिव से लेकर इसके ऊपर के सभी पदाधिकारी जिला स्तर, प्रांत स्तर और राष्ट्रीय स्तर की भाग लेंगी। देश भर में विशेष संपर्क कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिसमें आठ विशेष वर्ग की महिलाओं से संपर्क सम्मेलन किये जा रहे हैं।

घर घर संपर्क समेत कई कार्यक्रम हैं शामिल 

इन सभी कार्यकर्मों में युवती सम्मेलन, एनजीओ संपर्क, स्मार्ट वोमेन लीडर कान्क्लेव, महिला खिलाडि़यों से संपर्क, ट्रांसजेंडर और किन्नर समाज कनेक्ट, वोमेन ट्रैवलर कांटेक्ट, महिला लेखिका और महिला पत्रकारों से संपर्क तथा घर घर संपर्क कार्यक्रम शामिल हैं। इन विशेष वर्ग की महिलाओं से संपर्क के काफी कार्यक्रम हो चुके हैं। पद्मा दीक्षित कहती हैं कि अभी तक नमो एप पर 30 लाख सेल्फी विद बेनीफिशरी अपलोड की जा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- Budget 2024: पीएम की ओर से घोषित चार बड़ी जातियों पर केंद्रित होगा बजट, आर्थिक विकास से जुड़ी योजनाओं को हर हाल में रखा जाएगा जारी