Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Budget 2024: घरेलू पर्यटन को रहा खास फोकस, लक्षद्वीप समेत कई पर्यटन स्थलों पर शुरू होंगी परियोजनाएं; जानें सरकार का प्लान

Budget 2024 Tourism Sector वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से बताया गया कि सरकार का फोकस आइकॉनिक टूरिज्म स्थानों पर होगा। घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस बार पर्टटन स्थलों की कनेक्टिविटी को विकसित किया जाएगा। इनके विकास और वैश्विक स्तर पर प्रचार प्रसार के लिए राज्यों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके तहत लक्षद्वीप समेत अन्य द्वीपों को भी विकसित किया जाएगा।

By Agency Edited By: Shalini Kumari Updated: Thu, 01 Feb 2024 04:43 PM (IST)
Hero Image
घरेलू पर्यटन पर भी रहा खास फोकस

पीटीआई, नई दिल्ली। देश अपने घरेलू प्टन पर भी फोकस कर रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए इस अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि देश में घरेलू पर्यटन के लिए उभरते उत्साह को संबोधित करने के लिए लक्षद्वीप सहित हमारे द्वीपों पर बंदरगाह कनेक्टिविटी, पर्यटन बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के लिए परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।

अंतरिम केंद्रीय बजट पेश करते हुए उन्होंने यह भी कहा, "हमारी आर्थिक ताकत ने देश को व्यापार और सम्मेलन पर्यटन के लिए एक आकर्षक गंतव्य बना दिया है।"

मालदीव के साथ शुरू हुआ था विवाद

वित्त मंत्री द्वारा लक्षद्वीप का उल्लेख महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 जनवरी को द्वीप का दौरा किया था। उन्होंने स्नॉर्केलिंग की और कहा था कि लक्षद्वीप को उन लोगों की यात्रा की सूची में होना चाहिए, जिन्हें जिंदगी में रोमांच पसंद है। पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद सोशल मीडिया पर मालदीव के मंत्रियों ने आपत्तिजनक तर्क दिया था, जिसके बाद विवाद काफी बढ़ गया था। इसके बाद, कई भारतीयों और टूर ऑपरेटरों ने मालदीव की अपनी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी।

पर्यटन केंद्रों में होगा निवेश

सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि भारतीय मध्यम वर्ग भी अब यात्रा करने और अन्वेषण करने की इच्छा रखता है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक पर्यटन सहित पर्यटन में स्थानीय उद्यमिता के लिए जबरदस्त अवसर हैं। वित्त मंत्री ने कहा, "राज्यों को प्रतिष्ठित पर्यटन केंद्रों का व्यापक विकास करने, वैश्विक स्तर पर उनकी ब्रांडिंग और मार्केटिंग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सुविधाओं और सेवाओं की गुणवत्ता के आधार पर केंद्रों की रेटिंग के लिए एक रूपरेखा स्थापित की जाएगी।"

यह भी पढ़ें: Budget 2024: टैक्स स्लैब में नहीं मिली राहत, जानिए आजादी के बाद कितनी बार बदला सिस्टम; अब क्या है व्यवस्था?

कनेक्टिविटी सुविधा परियोजनाएं होंगी शुरू

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "घरेलू पर्यटन के लिए उभरते उत्साह को संबोधित करने के लिए, लक्षद्वीप सहित हमारे द्वीपों पर बंदरगाह कनेक्टिविटी, पर्यटन बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के लिए परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। इससे रोजगार पैदा करने में भी मदद मिलेगी।" सीतारमण ने कहा, "60 स्थानों पर जी-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन की सफलता ने भारत की विविधता को वैश्विक दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया।"

यह भी पढ़ें: Employment/Youth Budget 2024: रोजगार, शिक्षा और युवाओं के लिए उम्मीद के पिटारे से क्या कुछ निकला खास; पढ़ें यहां