Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chennai Building Collapse: चेन्नई में बिल्डिंग ढहने से 2 लोग घायल, 4 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

चेन्नई के अर्मेनियाई स्ट्रीट में एक इमारत ढह गई है। इसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। मलबे से घायलों को निकालने की कोशिश की जा रही है। Parrys Corner के पास बिल्डिंग के ढहने की खबर है।

By Jagran News NetworkEdited By: Jagran News NetworkUpdated: Wed, 19 Apr 2023 02:26 PM (IST)
Hero Image
चेन्नई में मरम्मत के दौरान एक बिल्डिंग ढही, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका।

चेन्नई, एजेंसी। चेन्नई में बुधवार को 70 साल पुरानी एक इमारत ढह गई। अधिकारियों ने बताया कि मलबे में चार लोगों के फंसे होने की संभावना है, बचाव अभियान अभी भी जारी है।

जिस दौरान ये हादसा हआ, उस वक्त उत्तरी चेन्नई के मन्नाडी में मौजूद इस इमारत का नवीनीकरण किया जा रहा था। उप महापौर एम. मगेश कुमार ने बताया "घटना के समय करीब 10 लोग काम कर रहे थे। छह लोगों को बाहर निकाल लिया गया है, जबकि मलबे में फंसे हुए चार लोगों को बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर कोशिश की जा रही है।

यह विडियो भी देखें