Move to Jagran APP

Shehla Rashid: क्या भाजपा से शेहला रशीद को मिलेगा टिकट? JNU छात्रसंघ की पूर्व उपाध्यक्ष ने दिया यह जवाब

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद एक बार फिर से सुर्खियों में बनी हुई हैं। शेहला रशीद के अचानक हुए हृदय परिवर्तन को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। लोग तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। यहां तक कहा जाने लगा कि शेहला रशीद को भाजपा टिकट मिल सकता है। इस बीच शेहला रशीद ने खुलकर इसका जवाब दिया है।

By Anurag GuptaEdited By: Anurag GuptaUpdated: Thu, 16 Nov 2023 07:28 PM (IST)
Hero Image
जेएनयू की पूर्व छात्रा शेहला रशीद (फोटो: @shehla_rashidshora)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद एक बार फिर से सुर्खियों में बनी हुई हैं। भाजपा की लगातार आलोचना करने वाली शेहला रशीद के सुर अब बदले-बदले नजर आ रहे हैं। उन्होंने आर्टिकल 370 को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका को वापस ले लिया और कश्मीर को लेकर केंद्र की नीति की सराहना भी की।

शेहला रशीद के अचानक हुए हृदय परिवर्तन को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। लोग तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। यहां तक कहा जाने लगा कि शेहला रशीद को भाजपा का टिकट मिल सकता है। दरअसल, 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर ने कहा कि मैं शेहला रशीद से सपने में भी ऐसा कुछ सुनने की कल्पना नहीं कर सकता है। जल्द ही उन्हें भाजपा का टिकट मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: 'मेरा ह्रदय परिवर्तन PM Modi के काम से हुआ'; शेहला रशीद बोलीं- BJP राज में बदला कश्मीर, इस पर किसी से भी बहस को तैयार

क्या कुछ बोलीं शेहला रशीद?

इस पर शेहला रशीद ने कहा कि यह राजनीति के बारे में कम नैरेटिव के बारे में ज्यादा है जिन्हें हम आगे बढ़ाते हैं। क्या मैं पीड़ित होने की भावना को बढ़ावा देती हूं? क्या मैं अल्पसंख्यकों को राष्ट्रीय प्रगति में हिस्सा लेने से हतोत्साहित कर रही हूं? भारत एक प्रतिभाशाली और विकास समावेशी है। हमें प्रतिस्पर्धा के लिए खुद को सही स्किल से लैस करना होगा।

— Shehla Rashid (@Shehla_Rashid) November 16, 2023

यह भी पढ़ें: 'कश्मीर गाजा नहीं', यहां की स्थिति...'; Israel Hamas युद्ध के बीच मोदी सरकार की तारीफ में क्या बोल गईं Shehla Rashid?

हृदय परिवर्तन

इससे पहले शेहला रशीद ने बताया था कि आखिर उनका हृदय परिवर्तन कैसे हुआ। उन्होंने कहा था कि मेरा ह्रदय परिवर्तन मोदी जी के काम से हुआ और वो काम कश्मीर में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी एक निस्वार्थ व्यक्ति हैं।