Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Cash For Query Case: महुआ मोइत्रा की बढ़ी मुश्किलें, CBI ने दर्ज की प्राथमिकी; लोकपाल ने दिए थे जांच के आदेश

Cash For Query Case पैसे लेकर प्रश्न पूछने के मामले में सीबीआइ ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। अधिकारियों ने कहा कि लोकपाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। लोकपाल ने महुआ के खिलाफ भाजपा के लोकसभा सदस्य निशिकांत दुबे द्वारा लगाए गए आरोपों पर सीबीआइ को निर्देश जारी किए हैं।

By Agency Edited By: Sonu Gupta Updated: Fri, 22 Mar 2024 04:00 AM (IST)
Hero Image
महुआ मोइत्रा के खिलाफ CBI ने दर्ज की प्राथमिकी। फाइल फोटो।

पीटीआई, नई दिल्ली। Cash For Query Case: पैसे लेकर प्रश्न पूछने के मामले में सीबीआइ ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। अधिकारियों ने कहा कि लोकपाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

लोकपाल ने दिए थे सीबीआई को निर्देश

लोकपाल ने महुआ के खिलाफ भाजपा के लोकसभा सदस्य निशिकांत दुबे द्वारा लगाए गए आरोपों पर सीबीआइ को निर्देश जारी किए हैं। लोकपाल ने पाया कि आरोप बेहद गंभीर प्रकृति हैं। इसलिए इस मामले में सच्चाई का पता लगाने के लिए गहन जांच की आवश्यकता है। लोकपाल ने सीबीआइ को इस मामले में शिकायतों के सभी पहलुओं की जांच कर छह महीने में रिपोर्ट देने को कहा है।

यह भी पढ़ेंः Mahua Moitra: लोकपाल ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ CBI जांच के दिए आदेश, छह महीने में जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा

पिछले साल दिसंबर में हुई थीं निष्कासित

लोकसभा ने पिछले साल दिसंबर में अनैतिक आचरण के लिए महुआ को निष्कासित कर दिया था। निशिकांत दुबे ने अपनी शिकायत में महुआ पर कारोबारी हीरानंदानी से महंगे गिफ्ट और पैसे लेकर लोकसभा में सवाल पूछने का आरोप लगाया था। महुआ ने आरोपों से इन्कार किया है।

यह भी पढ़ेंः महुआ मोइत्रा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, मानहानि मामले में दिल्ली HC ने भेजा समन; कई मीडिया संस्थानों से भी मांगा जवाब