Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CBI Appointments: केंद्र ने सीबीआई में पांच पुलिस अधीक्षक किए नियुक्त

CBI Appointments केंद्र सरकार ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो में नियुक्तियां की हैं। इन नियुक्तियों में पांच नाम शामिल हैं। सरकार ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो में पांच पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति की। जिन अधिकारियों को शामिल किया गया है उनमें सृष्टि चौधरी सव्यसाची कुमार और सोनावाने पंकज राजाराम (आयकर अधिकारी) और नवीन कुमार सोनी और राठौड़ क्रूनाल चिमनभाई (सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर अधिकारी) हैं।

By Agency Edited By: Babli Kumari Updated: Thu, 08 Aug 2024 09:15 PM (IST)
Hero Image
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो में सरकार ने की नियुक्तियां (फाइल फोटो)

पीटीआई, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो में पांच पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति की। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया है कि भारतीय राजस्व सेवा के सभी पांच अधिकारियों को चार वर्ष के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया है।

आदेश के अनुसार जिन अधिकारियों को शामिल किया गया है उनमें सृष्टि चौधरी, सव्यसाची कुमार और सोनावाने पंकज राजाराम (आयकर अधिकारी) और नवीन कुमार सोनी और राठौड़ क्रूनाल चिमनभाई (सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर अधिकारी) हैं।

यह भी पढ़ें- 'जिला जजों को केवल 15,000 रुपये पेंशन मिल रही', सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मुद्दे का जल्द समाधान करे केंद्र