Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rajya Sabha: रूसी सैन्य बलों में कार्यरत आठ भारतीयों की मौत, केंद्र सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी

रूसी सशस्त्र बलों में काम करने वाले भारतीयों के बारे गुरुवार को राज्यसभा में केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। कीर्ति वर्धन सिंह ने एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि 12 भारतीय नागरिक पहले ही रूसी सशस्त्र बलों को छोड़ चुके हैं जबकि अन्य 63 व्यक्ति जल्दी काम छोड़ना चाह रहे हैं। सिंह ने कहा कि आठ भारतीयों के मारे जाने की खबर है।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Fri, 02 Aug 2024 02:10 AM (IST)
Hero Image
रूसी सैन्य बलों में कार्यरत आठ भारतीयों की मौत

पीटीआई, नई दिल्ली। रूसी सशस्त्र बलों में काम करने वाले भारतीयों के बारे गुरुवार को राज्यसभा में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। कीर्ति वर्धन सिंह ने एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि 12 भारतीय नागरिक पहले ही रूसी सशस्त्र बलों को छोड़ चुके हैं, जबकि अन्य 63 व्यक्ति जल्दी काम छोड़ना चाह रहे हैं। सिंह ने कहा कि आठ भारतीयों के मारे जाने की खबर है।

उन्होंने कहा कि सरकार को कुछ भारतीय नागरिकों के नौकरी छोड़ने का अनुरोध प्राप्त हुआ है, जिन्हें अस्पष्ट परिस्थितियों में रूसी सशस्त्र बलों में भर्ती किया गया था। उन्होंने कहा कि ऐसे भारतीय नागरिकों की सही संख्या ज्ञात नहीं है। मंत्री ने कहा कि सरकार ने चार भारतीय नागरिकों के शव भारत लाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि रूस की सरकार ने कहा है कि मृत व्यक्तियों के परिवारों को मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

घोटालों में फंसे 300 से अधिक भारतीयों को स्वदेश लाया गया

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा को बताया कि बैंकॉक स्थित भारतीय दूतावास ने अब तक 300 से अधिक उन भारतीय नागरिकों को वापस स्वदेश भेजने में मदद की है। सभी नागरिक थाईलैंड के पड़ोसी देशों में विभिन्न घोटालों में फंस गए थे। एक सवाल के लिखित जवाब में ¨सह ने कहा कि थाईलैंड के पड़ोसी देशों म्यांमार, कंबोडिया और लाओस में गुजरात सहित देश के विभिन्न हिस्सों से भारतीय नागरिकों के विभिन्न घोटालों में फंसने के मामले सरकार के संज्ञान में आए हैं।

पिछले साल 2.1 लाख से अधिक भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता

सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा को बताया कि 2023 में 2.16 लाख से अधिक भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ दी है। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने पिछले पांच वर्षों में नागरिकता छोड़ने वाले भारतीयों पर पूछे गए सवालों के लिखित जवाब में यह बात कही। अपने जवाब में उन्होंने 2011-2018 का संबंधित डेटा भी साझा किया।

उन्होंने बताया कि 2022 में 2.25 लाख, 2021 में 1.63 लाख, 2020 में 85,256 और 2019 में 1.44 लाख लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ी है। मंत्री ने कहा कि नागरिकता छोड़ने का कारण व्यक्तिगत हैं।

2024 में भारत के सात छात्रों की विदेश में हिंसा के कारण हुई मौत

इस साल तीन देशों में ¨हसा या हमलों में भारत के सात छात्रों की मौत हुई है। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने पिछले पांच वर्षों के दौरान विदेशों में हमलों में मारे गए भारतीय छात्रों की संख्या पर पूछे गए सवालों के लिखित जवाब में राज्यसभा में डेटा साझा किया है।

आंकड़ों के मुताबिक, इस साल भारत के 124 छात्रों की विभिन्न विदेशी देशों में दुर्घटनाओं या चिकित्सा कारणों से मृत्यु हुई है। इस साल ¨हसा या हमलों के कारण मरने वाले सात छात्रों में से चार कनाडा में, दो अमेरिका में और एक आस्ट्रेलिया में था।

इस वर्ष 13 लाख से अधिक छात्र विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे

सरकार ने संसद में बताया कि 2024 में 13 लाख से अधिक भारतीय छात्र विदेश में उच्च अध्ययन कर रहे हैं। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंहने राज्यसभा में इस सवाल के लिखित जवाब में डेटा साझा किया कि क्या सरकार पढ़ाई के लिए विदेश जाने वाले प्रवासी छात्रों का डेटा रखती है।

अपने जवाब में सिंह ने अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, आस्ट्रेलिया, जर्मनी, फ्रांस, सिंगापुर, रूस, इजरायल और यूक्रेन सहित 108 देशों में विदेश में पढ़ रहे भारतीय छात्रों का देश-वार विवरण साझा किया। साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, आज की तारीख में, 2024 में 13,35,878 भारतीय छात्र विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।