Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Tribal Development: जनजाति समूहों के विकास पर 24 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार, संकल्प पत्र में BJP ने किया वादा

BJP Sankalp Patra 2024 भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में सभी समुदायों के कौशल विकास को प्राथमिकता देने का वादा किया है। जनजातीय समुदाय पर विशेष फोकस किया गया है। इसके तहत विशेष पिछड़ी जनजाति समूहों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को समग्र आबादी के स्तर पर लाने का प्रयास किया जाएगा। इसपर सरकार 24 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी।

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey Updated: Sun, 14 Apr 2024 10:00 PM (IST)
Hero Image
जनजाति समूहों के विकास पर 24 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार। (फाइल फोटो)

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में सभी समुदायों के कौशल विकास को प्राथमिकता देने का वादा किया है। जनजातीय समुदाय पर विशेष फोकस किया गया है। इसके तहत विशेष पिछड़ी जनजाति समूहों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को समग्र आबादी के स्तर पर लाने का प्रयास किया जाएगा। इसपर सरकार 24 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संकल्प पत्र को जारी करते हुए कहा कि विकसित भारत में सबका साथ, सबका विकास एवं सभी वर्गों की पूरी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। केंद्र में 60 प्रतिशत मंत्री एससी-एसटी एवं ओबीसी वर्ग से हैं। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया गया है। सभी गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ एससी-एसटी एवं ओबीसी वर्ग तक पहुंचाया गया है।

देश में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा

पीएम ने कहा कि देश के विकास में जनजातीय समुदाय के योगदान को मान्यता देते हुए जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। अगले वर्ष 2025 में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती है। इसे राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाएगा। साथ ही भाजपा जनजातीय विरासत पर अनुसंधान को भी प्रोत्साहित करेगी। इसके लिए डिजिटल जनजातीय कला अकादमी की स्थापना की जाएगी।

वन उपज आधारित स्टार्टअप एवं स्वयं सहायता को बढ़ावा

प्रधानमंत्री ने कहा कि वन उपज आधारित स्टार्टअप एवं स्वयं सहायता को भी बढ़ावा दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य सात सौ से ज्यादा एकलव्य स्कूल बनाने का है। सत्ता में आने पर इस लक्ष्य को जल्द प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा। वर्तमान में 740 स्कूल चल रहे हैं। हम विकास भी और विरासत भी के मंत्र में विश्वास करते हैं।

ये भी पढ़ें: बेंगलुरु कैफे विस्फोट कांड का एक और आरोपी आया था कोलकाता, आतंकियों को पैसे दे लौट गया था कर्नाटक