Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chandrayaan 3 का बज रहा दुनिया में डंका, न्यूजीलैंड व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष ने की ISRO की तारीफ

न्यूजीलैंड व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष माइकल फॉक्स ने चंद्रयान 3 की सफलता पर भारत की तारीफ की है। भारत में न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त डेविड पाइन भी उपस्थित थे और उन्होंने परिषद को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते लगातार बेहतर बन रहे हैं। बता दें कि 23 अगस्त को चंद्रयान 3 के लैंडर ने चांद पर सफलतापू्र्वक लैंडिंग की।

By AgencyEdited By: Piyush KumarUpdated: Thu, 31 Aug 2023 05:03 AM (IST)
Hero Image
न्यूजीलैंड व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष माइकल फॉक्स ने भारत के वैज्ञानिकों की तारीफ की।(फोटो सोर्स: जागरण)

नई दिल्ली, एएनआई। चंद्रयान 3 की सफलता के बाद पूरी दुनिया भारतीय वैज्ञानिकों और खासकर इसरो (ISRO) की प्रशंसा कर रही है। न्यूजीलैंड व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष माइकल फॉक्स ने भी चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) की सफलता पर भारत की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यह एक एक असाधारण उपलब्धि है। बता दें कि माइकल फॉक्स भारत में न्यूजीलैंड के अब तक के सबसे बड़े व्यापार प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। 

उन्होंने आगे कहा,"यह भारत में न्यूजीलैंड का अब तक का सबसे बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल है। न्यूजीलैंड से 50 व्यापारिक नेता। हम भारत में जो संभावनाएं देखते हैं, अविश्वसनीय विकास की कहानी जो हम भारत में देखते हैं और हम इसका हिस्सा बनना चाहते हैं।"

चंद्रयान 3 की सफलता पर क्या बोले फॉक्स?

डिया न्यूजीलैंड बिजनेस काउंसिल के अध्यक्ष फॉक्स ने बुधवार को कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा,"चंद्रयान 3 की सफलता भारत के वैज्ञानिकों के महत्वाकांक्षा, क्रियान्वयन की क्षमता का प्रमाण है और इसने इसे दुनिया के सामने प्रदर्शित किया है।"

भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते लगातार बेहतर बन रहे: डेविड पाइन

इस अवसर पर भारत में न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त डेविड पाइन भी उपस्थित थे और उन्होंने परिषद को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते लगातार बेहतर बन रहे हैं। भारत में न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त ने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध वास्तव में सुचारू और तेजी से अपने अगले चरण में आगे बढ़ रहे हैं।