Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chandrayaan-3: क्या आपने देखी है चंद्रमा की 3D तस्‍वीर? ये है चंद्रयान-3 का नया कारनामा; ISRO ने दिखाई झलक

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को मिशन चंद्रयान-3 से जुड़ा एक नया अपडेट दिया। इसरो ने विक्रम लैंडर की 3D तस्वीर जारी की है। इसरो द्वारा जारी विक्रम लैंडर की एनाग्लिफ तस्वीर में चंद्रयान की सतह नजर आ रही है जो रंगीन दिख रही है। इसरो ने कहा कि एनाग्लिफ विधि का प्रयोग करते हुए यह तस्वीर बनी है।

By AgencyEdited By: Devshanker ChovdharyUpdated: Tue, 05 Sep 2023 10:18 PM (IST)
Hero Image
इसरो ने चांद की सतह की नई तस्वीर जारी की। (फोटो- इसरो)

नई दिल्ली, एएनआई। Chandrayaan-3: धरती से देखने पर चांद सफेद नजर आता है, लेकिन अब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर मौजूद विक्रम लैंडर और चंद्र सतह की 3-डी रंगीन तस्वीर (Moon 3D Image) जारी कर दी है। 3डी चश्मे से आप चंद्रमा के रंगीन मनमोहक दृश्य देख सकेंगे।

एनाग्लिफ तकनीक से फोटो तैयार

इसे एनाग्लिफ तकनीक से तैयार किया गया है। इसरो ने एक्स पर पोस्ट किया, इस एनाग्लिफ तस्वीर को नेवकैम स्टीरियो तस्वीरों का उपयोग करके बनाया गया है। इनमें एक रेड चैनल वहीं दूसरी ब्ल्यू और ग्रीन चैनल की हैं। दोनों को मिलाकर यह तस्वीर बनी है।

यह भी पढ़ेंः Chandrayaan-3: मिशन चंद्रयान-3 की ABCD पता है? सरकार करेगी महाक्विज का आयोजन, जानिए इनामी राशि

(इस 3D तस्वीर को इसरो ने जारी किया है।)

थ्रीडी चश्मे से दिखेंगे और भी खूबसूरत

इसरो ने कहा कि जब आप थ्रीडी चश्मे से देखेंगे तो आप लगेगा कि आप चंद्रमा (Moon) पर खड़े होकर विक्रम को निहार रहे हैं। इस तस्वीर को रोवर प्रज्ञान में लगे कैमरे ने लिया था। यह तकनीक बड़ी उपलब्धि है।

यह भी पढ़ेंः आराम कीजिए विक्रम और प्रज्ञान, चांद के अनसुलझे रहस्यों से पर्दा उठाकर गहरी नींद में सो गए लैंडर और रोवर

बता दें कि इससे विज्ञानियों को पहले से कहीं अधिक विस्तार से आकाशीय पिंडों का अध्ययन करने में मदद मिलेगी। नेवकैम को इसरो ने विकसित किया है।