Move to Jagran APP

Arunachal Flood: अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ ने मचाई तबाही, एक्शन में आए CM खांडू; अधिकारियों को दिए नए निर्देश

Flood In Arunachal Pradesh अरुणाचल प्रदेश में बारिश के कारण हुए भूस्खलन से कई जिलों का सड़क संपर्क बाधित हो गया है। राज्य में बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने राज्य में बारिश के कारण हुए नुकसान का आकलन किया। सीएम ने भूस्खलन से हुए नुकसान के आकलन के लिए गुरुवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की।

By Agency Edited By: Babli Kumari Updated: Thu, 11 Jul 2024 05:45 PM (IST)
Hero Image
अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही (फाइल फोटो)

पीटीआई, ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने राज्य में बारिश के कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान का आकलन करने के लिए गुरुवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की।

बैठक में मुख्य सचिव धर्मेन्द्र भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बाढ़ प्रभावित जिलों में सड़क सम्पर्क को शीघ्र बहाल करने के महत्व पर बल दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा, 'बाढ़ और भूस्खलन के कारण टूटी सड़कों की शीघ्र बहाली आवश्यक सेवाओं और सहायता तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है।'

पुनर्स्थापना योजना तैयार करने पर सीएम ने दिया जोर 

सीएम ने सुदूर कुरुंग कुमेय जिले में पारसी-पार्लो से कोलोरियांग तक महत्वपूर्ण सड़क संपर्क को तत्काल बहाल करने के लिए विशेष धनराशि आवंटित की, जिसमें कुमेय नदी पर पुल भी शामिल है। उन्होंने जोर देकर कहा, 'पुनर्स्थापना योजना तैयार की जानी चाहिए और बिना किसी देरी के क्रियान्वित की जानी चाहिए। कुरुंग कुमे क्षेत्र और लगातार बारिश के कारण कट गए अन्य बाढ़ प्रभावित जिलों में तत्काल बहाली का काम शुरू किया जाना चाहिए।'

दवाइयां और खाद्य आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश 

खांडू ने संबंधित विभागों को प्रभावित क्षेत्रों में समय पर दवाइयां और खाद्य आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, मुख्यमंत्री को कुरुंग कुमे जिला प्रशासन द्वारा दामिन रोड को वाहनों की आवाजाही के लिए फिर से खोलने के प्रयासों के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश और बाढ़ के कारण कई दिनों से सड़क संपर्क टूटा हुआ था।

यह भी पढ़ें- 'माता-पिता या ससुरालवालों के साथ बिताएं समय...', इस राज्य में अपनों के लिए मिलेंगी कर्मचारियों को छुट्टियां; सरकार का बड़ा एलान