Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Cold Wave In India: तमिलनाडु के इस जिले के जमीन पर बिछ गई बर्फ की परत; पारा पहुंचा शून्य तक, देखें वीडियो

Cold Wave in India तमिलनाडु के नीलगिरी में आज सुबह तापमान शून्य डिग्री पहुंच गया। इस घटना ने मौसम वैज्ञानिकों को भी चौंका दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि नीलगिरी की जमीन पर बर्फ की एक चादर बिछ गई है। वहींतापमान में आई गिरावट की वजह से जानवर भी परेशान हैं।

By Agency Edited By: Piyush Kumar Updated: Sun, 24 Dec 2023 12:38 PM (IST)
Hero Image
तमिलनाडु के नीलगिरी में पारा शून्य तक पहुंच गया।(फोटो सोर्स: एएनआई)

एएनआई, निलगिरी। Cold Wave In Tamilnadu। दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आज तापमान माइनस 2 दर्ज किया गया। सर्दी का सितम अब धीरे-धीरे दक्षिण भारत में रह रहे लोगों को भी सता रहा है।

नीलगिरी में शून्य तक पहुंचा पारा 

तमिलनाडु के नीलगिरी में आज सुबह तापमान शून्य डिग्री पहुंच गया। इस घटना ने मौसम वैज्ञानिकों को भी चौंका दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि नीलगिरी की जमीन पर बर्फ की एक चादर बिछ गई है। वहीं,तापमान में आई गिरावट की वजह से जानवर भी परेशान हैं।

तमिलनाडु में पिछले दिनों हुई तेज बारिश 

पिछले कुछ दिनों में तमिलनाडु में भारी बारिश हुई थी। बारिश की वजह से राज्य के कई दक्षिण जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। दक्षिणी जिलों में बीते दो दिनों में अब तक के इतिहास की सबसे ज्यादा बारिश हुई। इसमें 10 लोगों की जान चली गई। आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हर तरफ बाढ़ का पानी भर गया है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र को झेलनी पड़ी आलोचना

तेज बारिश की वजह से तमिलनाडु स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की आलोचना भी हो रही है। तमिलनाडु सरकार सहित विभिन्न हलकों से क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की आलोचना हो रही है।

इन आलोचनाओं पर क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अपना बचाव किया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि इतिहास में कई बार हमनें सटीक पूर्वानुमान किया, जिसकी वजह से जानमाल का काफी कम नुकसान हुआ।

यह भी पढ़ें: Weather Update Today: क्रिसमस से पहले शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, पहाड़ी इलाकों समेत यूपी-बिहार में कैसा है मौसम का मिजाज?