Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कालेज स्‍टूडेंट्स के Lip Lock चैलेंज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, एक गिरफ्तार

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़का-लड़की लिप लॉक का रिकॉर्ड बनाते नजर आ रहे हैं साथ ही अन्‍य दोस्‍तों को ऐसा करने के लिए चैलेंज कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया है।

By TilakrajEdited By: Updated: Thu, 21 Jul 2022 02:26 PM (IST)
Hero Image
लड़का-लड़की के लिप लॉक वीडियो ने पूरे कर्नाटक को झकझोर कर रख दिया

कर्नाटक, एजेंसी। सोशल मीडिया पर आपने अलग-अलग चैलेंज से जुड़े वीडियो देखे होंगे। इन वीडियो में आमतौर पर युवा अन्‍य लोगों को कुछ हटके करने की चुनौती देते हैं। जब कोई अन्‍य इस चुनौती को पूरा कर लेता है, तो वह अपने किसी अन्‍य साथी को ऐसा ही करने का चैलेंज देता है। 'आइस बकेट चैलेंज', 'मूव विद कार' आदि ऐसे ही चैलेंज थे, जिन्‍हें आम लोगों से लेकर फिल्‍म स्‍टार्स तक ने पूरा किया। लेकिन कर्नाटक के कालेज स्‍टूडेंट्स ने एक ऐसा चैलेंज दिया, जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली रह गईं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्‍थानीय पुलिस ने छात्र को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

कर्नाटक के छात्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़का-लड़की 'लिप लॉक' करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो एक घर के कमरे में शूट किया गया है। इस रूम में लिप लॉक किए लड़का-लड़की के अलावा अन्‍य छात्र भी नजर आ रहे हैं। इनमें से एक इस वीडियो को बना रहा है। कई छात्र इस वीडियो में लिप लॉक किए लड़का-लड़की को चीयर करते नजर आ रहे हैं।

ऐसा लग रहा है कि वीडियो में लड़का-लड़की लिप लॉक का रिकॉर्ड बना रहे हैं। ये भी लग रहा है कि लड़का-लड़की के बीच लिप लॉक प्रतियोगिता हो रही है। इस प्रतियोगिता में कौन जीता ये तो वीडियो में पता नहीं चलता, लेकिन इस दौरान माहौल काफी रंगीन नजर आता है। सूत्रों के मुताबिक, कई छात्र वीडियो में एक-दूसरे को इंटीमेट होने का चैलेंज देते नजर आ रहे हैं। ये सभी छात्र एक नामी कालेज में पढ़ाई कर रहे हैं।

लड़का-लड़की के लिप लॉक वीडियो ने पूरे कर्नाटक को झकझोर कर रख दिया है। राज्‍य भर के माता-पिता चिंतित हैं, क्‍योंकि ये हमारे संस्‍कार नहीं हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलुरु पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए, लिप लॉक में शामिल वीडियो में लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों ने यह भी कहा कि वीडियो था घर में मौजूद छात्रों में से एक द्वारा रिकॉर्ड किया गया और बाद में सोशल मीडिया पर डाल दिया गया। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या छात्रों ने ड्रग्स का सेवन तो नहीं किया था।