Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कर्नाटक सरकार को एचडी कुमारस्वामी ने दी नसीहत, केंद्र के साथ 'संघर्ष' से मुद्दे हल नहीं होंगे

केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने रविवार को कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि केंद्र के साथ संघर्ष से कर्नाटक के मुद्दे हल नहीं होंगे। कुमारस्वामी का कहना है कि राज्य के विकास के लिए केंद्र के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखना चाहिए। उन्होंने सवाल पूछा की राज्य सरकार केंद्रीय मंत्रियों पर आरोप क्यों लगाती है।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Sun, 28 Jul 2024 11:19 PM (IST)
Hero Image
भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी। (फाइल फोटो)

आईएएनएस/पीटीआई, मैसुरु। भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने रविवार को कहा कि केंद्र के साथ 'संघर्ष' से राज्य के मुद्दे हल नहीं होंगे। उन्होंने केंद्र के खिलाफ 'अनावश्यक' शिकायतों के लिए राज्य सरकार की आलोचना की और यह भी सवाल उठाया कि राज्य सरकार हमेशा केंद्रीय मंत्रियों और राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसदों पर आरोप क्यों लगाती है।

यह भी पढ़ें: किसका था राजस्थान से बेंगलुरु लाया गया मांस? कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कर दिया खुलासा

संघर्ष से मुद्दे हल होने वाले नहीं

केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से कहा, संघर्ष के जरिये मुद्दों का हल होने की उम्मीद करना गलत है। राज्य सरकार को केंद्र के सामने राज्य की वास्तविक स्थिति को प्रभावी ढंग से पेश करना चाहिए। उन्होंने पूछा कि अगर राज्य सरकार केंद्रीय मंत्रियों को मांड्या जैसे क्षेत्रों में जाने से रोकती है तो प्रदेश कैसे प्रगति कर सकता है।

कुमारस्वामी ने कहा कि राज्य सरकार को प्रधानमंत्री के साथ ईमानदारी से संवाद करना चाहिए तथा राज्य के विकास के लिए केंद्र के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखना चाहिए।

नाक से खून बहने के बाद कुमारस्वामी अस्पताल में भर्ती

एचडी कुमारस्वामी को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नाक से खून बहने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुमारस्वामी भाजपा नेताओं के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि उनकी नाक से खून निकल रहा है। उन्होंने खून पोंछने की कोशिश की, लेकिन जल्द ही खून उनकी ठुड्डी से नीचे बहने लगा और फिर उनकी सफेद शर्ट पर गिर गया। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन हुआ इश्क, सऊदी अरब में निकाह; बच्चों को छोड़ अब राजस्थान पहुंची पाकिस्तानी महिला