Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कर्नाटक में कांग्रेस ने भी छेड़ा रामलला के लिए पूजा अभियान, भाजपा ने भी घर-घर जा शुरू किया राम अक्षत वितरण कार्यक्रम

कर्नाटक के हिंदू धर्म विन्यास मंत्री (मुजराई मंत्री) रामलिंगा रेड्डी ने रविवार को कहा कि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन है। इसलिए हिंदू धर्म को बढ़ावा देने वाले विभाग को मैंने बोला है कि वह उस दिन सभी मंदिरों में विशेष प्रार्थनाएं कराएं। कांग्रेस ने इस दिन सभी मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन कराने को अपने हिंदू धर्म विभाग को निर्देश दिया है।

By Agency Edited By: Babli Kumari Updated: Sun, 07 Jan 2024 10:56 PM (IST)
Hero Image
कर्नाटक में कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा ने हिंदू श्रद्धालुओं को लुभाने का छेड़ा अभियान (फाइल फोटो)

पीटीआई, बेंगलुरु। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के प्रतिष्ठापन के नजदीक आने पर कर्नाटक में चुनावी साल में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा ने हिंदू श्रद्धालुओं को लुभाने का अभियान छेड़ दिया है। राज्य के हिंदू धर्म विन्यास मंत्री ने सभी मंदिरों में प्रार्थना किए जाने का निर्देश दिया है। अब तक राम मंदिर के पक्ष में नहीं बोलने वाली कांग्रेस ने अब राम भक्तों के लिए कमर कस ली है।

कर्नाटक के हिंदू धर्म विन्यास मंत्री (मुजराई मंत्री) रामलिंगा रेड्डी ने रविवार को कहा कि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन है। इसलिए हिंदू धर्म को बढ़ावा देने वाले विभाग को मैंने बोला है कि वह उस दिन सभी मंदिरों में विशेष प्रार्थनाएं कराएं। कांग्रेस ने इस दिन सभी मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन कराने को अपने हिंदू धर्म विभाग को निर्देश दिया है।

भाजपा ने की राम अक्षत वितरण कार्यक्रम की शुरुआत

वहीं, कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष बीवाइ विजयेंद्र येदियुरप्पा ने एक्स पर पोस्ट साझा करके कर्नाटक कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अदालत में राम मंदिर आंदोलन के खिलाफ हलफनामा देने वाले परंपरागत राम विरोधियों ने कन्नड़ रामभक्तों के आगे आखिरकार अपने घुटने टेक दिए हैं। प्रदेश में विपक्षी दल भाजपा ने जन-जन तक पहुंचने के कार्यक्रम के तहत राम अक्षत वितरण कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है।

'22 जनवरी को अपने घरों में करें विशेष पूजा'

पवित्र पीले चावल लेकर भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, उनके बेटे बीवाइ विजयेंद्र येदियुरप्पा ने बेंगलुरु में हिंदुओं के घरों में जाकर उनका दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया है। भाजपा नेता अक्षत देकर सभी राम भक्तों को 22 जनवरी को अपने घरों में ही विशेष पूजा करने को कह रहे हैं। भाजपा नेताओं ने हिंदू परिवारों से अपील की है कि वह राम लला के आगमन के शुभ दिन अपने घर के बाहर पांच दीपक जलाएं और पास के हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करें।

यह भी पढ़ें- रामलला के दर्शन को तीर्थ यात्रियों को फ्लाइट से भेजेगी मध्य प्रदेश सरकार, इस दिन से शुरू होगी अयोध्या धाम की यात्रा?