Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gaurav Gogoi: कांग्रेस ने गौरव गोगोई को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, लोकसभा में नियुक्त किया पार्टी का उपनेता

कांग्रेस ने रविवार को अपने तेजतर्रार सांसद गौरव गोगोई को लोकसभा सदन में पार्टी का उपनेता नियुक्त किया है। पार्टी ने इसको लेकर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर जानकारी दी है। गौरव गोगोई असम की जोरहाट सीट से लोकसभा सांसद हैं। उन्होंने 144393 वोटों के भारी अंतर से चुनाव जीता है। गौरव गोगोई कई बार कांग्रेस की तरफ से संसद में पार्टी की तरफ से बहसों में शामिल होते हैं।

By Agency Edited By: Abhinav Atrey Updated: Sun, 14 Jul 2024 01:24 PM (IST)
Hero Image
कांग्रेस ने गौरव गोगोई को लोकसभा में पार्टी का उपनेता नियुक्त किया। (फोटो, एक्स)

एजेंसी, नई दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार को अपने तेजतर्रार सांसद गौरव गोगोई को लोकसभा सदन में पार्टी का उपनेता नियुक्त किया है। पार्टी ने इसको लेकर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर जानकारी दी है।

गौरव गोगोई असम की जोरहाट सीट से लोकसभा सांसद हैं। उन्होंने 1,44,393 वोटों के भारी अंतर से चुनाव जीता है। गौरव गोगोई कई बार कांग्रेस की तरफ से संसद में पार्टी की तरफ से बहसों में शामिल होते हैं।

कोडिकुन्निल सुरेश पार्टी के मुख्य सचेतक

केरल से आठ बार के सांसद कोडिकुन्निल सुरेश पार्टी के मुख्य सचेतक होंगे। वहीं, विरुधुनगर के सांसद माणिकम टैगोर और किशनगंज के सांसद मोहम्मद जावेद लोकसभा में पार्टी के सचेतक होंगे।

बता दें कि कांग्रेस इससे पहले केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी को लोकसभा में नेता विपक्ष की जिम्मेदारी सौंप चुकी है।

ये भी पढ़ें: आर्मस्ट्रांग की हत्या में शामिल हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में ढेर, हिरासत में होते हुए भी इस वजह से हुआ एनकाउंटर