Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आरएसएस ने नहीं, कांग्रेस ने हमेशा संविधान को पहुंचाया नुकसान : इंद्रेश कुमार

इंद्रेश कुमार ने कहा असल में तो कांग्रेस ने संविधान को नष्ट किया नुकसान पहुंचाया है। संघ ने तो हमेशा संविधान को बचाने का काम किया है। यह संघ नहीं था बल्कि कांग्रेस थी जिसने संविधान को कुचला।

By AgencyEdited By: Shashank MishraUpdated: Wed, 28 Dec 2022 11:46 PM (IST)
Hero Image
आरएसएस नेता ने कहा कि कांग्रेस ने 1947 के विभाजन पर हस्ताक्षर किए।

नई दिल्ली, एएनआइ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने बुधवार को कांग्रेसी नेताओं अशोक गहलोत और मणिशंकर अय्यर को जमकर आड़े हाथों लिया जिन्होंने कहा था कि भाजपा-आरएसएस देश को विभाजित कर रहे हैं। इंद्रेश बोले- असल में तो कांग्रेस ने संविधान को नष्ट किया, नुकसान पहुंचाया है। संघ ने तो हमेशा संविधान को बचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह संघ नहीं था बल्कि कांग्रेस थी, जिसने संविधान को कुचला।

कांग्रेस ने 1947 के विभाजन पर किए हस्ताक्षर

संघ ने हमेशा संविधान का प्रचार किया है, इसलिए किसी को भी इसके खिलाफ गलत नहीं बोलना चाहिए। आरएसएस नेता ने कहा कि कांग्रेस ने 1947 के विभाजन पर हस्ताक्षर किए। इससे करोड़ों लोग विस्थापित हुए और लाखों लोग मारे गए। यही नहीं, कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का भी अपमान किया। ऐसे में कांग्रेसी किस मुंह से आरएसएस पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से करने वाले बयान पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि संघ एक राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक आंदोलन है। इसका उद्देश्य देश व समाज को एकता के सूत्र में पिरौना है। उसे सभ्य बनाना है और वह यह काम हमेशा करता आया है और करता रहेगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ज्ञान बेहद सीमित है। वह 'जय श्री राम' और 'जय सिया राम' के बीच के अंतर को भी नहीं समझ सकी। इसलिए हम कांग्रेस के प्रति सिर्फ और सिर्फ सहानुभूति ही रख सकते हैं और चाहते हैं कि इसके नेता आत्मनिरीक्षण करें।

Video: 'RSS भारत को टुकड़े-टुकड़े करने वाला संगठन', : Mani Shankar Aiyar | Congress | BJP

बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया था कि भाजपा-आरएसएस देश में लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं और उन्हें जनता से करारा जवाब मिलेगा। मणिशंकर अय्यर ने भी आरएसएस पर यह कहते हुए हमला किया था कि यह संघ परिवार ही है जोकि भारत को धर्म, जाति और भाषा के आधार पर विभाजित कर रहा है।

ये भी पढ़ें: आईआईटी मद्रास का अध्ययनः पीएम 2.5 में क्लोराइड की अधिक मात्रा से कम होती है विजिबिलिटी

Fact Check Story : यूपी मदरसों के साप्ताहिक अवकाश को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ गलत दावा