Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

क्या असम में होने वाला है बड़ा सियासी खेल? कांग्रेस के संपर्क में कई भाजपा विधायक, इस सांसद ने किया बड़ा दावा

कांग्रेस का दावा है कि असम में बड़ा सियासी खेल होने वाला है। भाजपा के कई विधायक उसके संपर्क में हैं। उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जताई है। मगर पार्टी 15 से 17 जुलाई को होने वाली बैठक में इस मामले पर निर्णय लेगी। उधर भाजपा ने इन खबरों को अफवाह बताया है। पार्टी ने कहा कि कोई विधायक कांग्रेस में शामिल नहीं होगा।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Sat, 13 Jul 2024 04:30 PM (IST)
Hero Image
कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई। ( फोटो- संसद टीवी)

पीटीआई, गुवाहटी। कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने शनिवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने असम में कई भाजपा विधायकों के संपर्क में होने की बात कही। बोरदोलोई ने कहा कि कई भाजपा विधायकों ने पार्टी में शामिल होने के बारे में उनसे और अन्य वरिष्ठ नेताओं से संपर्क किया है। अपनी आगामी राजनीतिक मामलों की बैठक के दौरान अंतिम फैसला लिया जाएगा। यह बैठक 15 से 17 जुलाई तक होने वाली है।

यह भी पढ़ें: देश में कैसे हुई संविधान की हत्या? सुधांशु त्रिवेदी ने सात प्वाइंट्स में बताया; कांग्रेस को दी बड़ी चुनौती

भाजपा में सबकुछ ठीक नहीं: बोरदोलोई

प्रद्युत बोरदोलोई ने कहा कि वह उन भाजपा नेताओं को पार्टी में शामिल करने के खिलाफ हैं, जिन्होंने पहले कांग्रेस के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की अंदरूनी स्थिति उतनी ठीक नहीं है, जितनी सत्तारूढ़ पार्टी दिखाने की कोशिश कर रही है। बोरदोलोई ने कहा कि पुराने और नए भाजपा सदस्यों के बीच लगातार टकराव चल रहा है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के समर्थकों का प्रभाव और कार्यशैली पार्टी के कई पुराने लोगों को पसंद नहीं है।

भाजपा ने कहा अफवाह है

पिछले कुछ महीनों में राजनीतिक गलियारों में अटकलें हैं कि भाजपा के एक पूर्व केंद्रीय मंत्री, कई मौजूदा विधायक और कुछ पूर्व विधायक अपने हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हालांकि भाजपा नेताओं ने इन खबरों को अफवाह करार दिया है और दावा किया है कि सत्तारूढ़ पार्टी का कोई भी व्यक्ति कांग्रेस में शामिल नहीं होगा।

कई विधायकों ने हमारी पार्टी से संपर्क किया है और कुछ ने मुझसे संपर्क किया है। वे कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। हमारी पार्टी अंतिम फैसला लेगी और इस पर फिलहाल चर्चा चल रही है। प्रद्युत बोरदोलोई, कांग्रेस सांसद।

यह भी पढ़ें: असम में बाढ़ से बदतर हुए हालात, 12 लाख से ज्यादा प्रभावित; मरने वालों की संख्या 90 पहुंची