Move to Jagran APP

Congress: भाजपा सांसद बोले- अंबानी की शादी में गई थीं प्रियंका गांधी; कांग्रेस ने किया तगड़ा पलटवार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में नहीं गईं और उस समय वह भारत में नहीं थीं। अनंत अंबानी की शादी में विपक्षी नेताओं समेत कई राजनेता उपस्थित थे। कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के इस बारे में किए गए दावे का खंडन किया। राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि शादी में भाग लेना कोई गलत बात नहीं है।

By Agency Edited By: Jeet Kumar Updated: Tue, 06 Aug 2024 11:09 PM (IST)
Hero Image
भाजपा सांसद बोले- अंबानी की शादी में गई थीं प्रियंका गांधी
 पीटीआई, नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में नहीं गईं और उस समय वह भारत में नहीं थीं। कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के इस बारे में किए गए दावे का खंडन किया।

एक्स पर कई नेताओं ने जहां भाजपा सांसद की आलोचना की, वहीं कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा में यह मुद्दा उठाया। राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि शादी में भाग लेना कोई गलत बात नहीं है।

उधर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पोस्ट में कहा, 'निशिकांत दुबे ने लोकसभा में सरासर झूठ बोला कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अंबानी की शादी में भाग लेने पहुंची थीं। जाली डिग्री वाले सांसद को झूठ बोलने की गंदी बीमारी है। प्रियंका लोकसभा की सदस्य नहीं हैं, इसलिए उनका नाम लेना भी विशेषाधिकार का मामला है।'

लोकसभा में वित्त विधेयक पर बहस में भाग लेते हुए निशिकांत ने दावा किया था कि अनंत अंबानी की शादी में विपक्षी नेताओं समेत कई राजनेता उपस्थित थे। इनमें प्रियंका भी शामिल थीं। गौरतलब है कि सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस विवाह समारोह से दूर रहे थे।