Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Coronavirus: राष्ट्रपति भवन संग्रहालय परिसर और चेंज ऑफ गार्ड समारोह अगले आदेश तक बंद रहेगा

देश भर में कोरोनावायरस के 73 मामले जिसमें 56 भारतीय और 17 विदेशी 73 पाजीटिव मामलों के संपर्क में आने वाले 1500 से अधिक लोगों को ऑर्ब्‍जवेशन में रखा गया।

By TaniskEdited By: Updated: Mon, 16 Mar 2020 05:34 PM (IST)
Hero Image
Coronavirus: राष्ट्रपति भवन संग्रहालय परिसर और चेंज ऑफ गार्ड समारोह अगले आदेश तक बंद रहेगा

नई दिल्ली,एजेंसियां। कोरोना वायरस का राजस्थान में पर्यटन पर काफी असर पड़ा है। समाचार एजेंसी आइएएनएस के अनुसार होटल एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष गजेंद्र ने बताया है कि  80 फीसद होटलों की बुकिंग रद हो गई हैं। राज्यस्थान में तीन मामलों की पुष्टि हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में कोरोना वायरस के 73 मामलों की पुष्टि की है। इसमें विदेशी लोगों का आंकड़ा भी शामिल है। दिल्ली में 6 मामले सामने आए हैं। केरल में सबसे ज्यादा 17 मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 11 मामलों की पुष्टि हुई है। उत्तर प्रदेश में 11 मामलों की पुष्टि हुई है। हरियाणा में 14 मामले सामने आए हैं। 73 संक्रमित लोगों में से 56 भारतीय और 17 लोग विदेशी हैं।  

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में बताया कि ईरान में 6,000 भारतीय फंसे हुए हैं। इनमें से महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर के 1100 तीर्थयात्री और 300 छात्र शामिल हैं। तीर्थयात्रियों को वापस लाने पर प्रारंभिक ध्यान है, जो ज्यादातर क्योम में फंसे हुए हैं। ईरान में फंसे 529 भारतीयों में से 229 संक्रमित नहीं हैं। ईरानी कानून सख्त होने के कारम भारतीयों को निकालने में दिक्कत हो रही है।

Coronavirus Updates:

- दिल्‍ली सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए इसे महामारी घोषित कर दिया है। दिल्‍ली सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सभी सिनेमाघरों को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी किया है। साथ ही जिन स्कूलों और कॉलेजों की परीक्षा खत्म हो गई है, उन्‍हें भी 31 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया गया है।

राष्ट्रपति भवन संग्रहालय परिसर और चेंज ऑफ गार्ड समारोह अगले आदेश तक बंद रहेगा

- राष्ट्रपति भवन ने बयान जारी कर कहा है कि राष्ट्रपति भवन संग्रहालय परिसर (RBMC) और चेंज ऑफ गार्ड समारोह अगले आदेश तक जनता के लिए बंद रहेगा। राष्ट्रपति भवन 13 मार्च से आगे आदेश तक खोजपूर्ण दौरों के लिए  बंद रहेगा

हमारे मंत्री नहीं जाएंगे वि‍देश, देशवासी भी गैर जरूरी यात्राओं से बचें 

पीएम मोदी ने कहा, केंद्र सरकार का कोई भी मंत्री आगामी दिनों में विदेश यात्रा नहीं करेगा। मैं अपने देशवासियों से आग्रह करता हूं कि वे गैर जरूरी यात्रा से भी बचें। 

- इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने कहा, हम कोरोनावायरस को अलग करने में कामयाब रहे हैं। हमारे पास 11 ऐसे आइसोलेट्स हैं। ऐसे लोगों को न्यूनतम 1.5 से 2 वर्ष तक टीके लगेंगे।

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की प्रेस कांफ्रेंस

- अधिक तापमान से कोरोनावायरस के खत्‍म होने के बारे में लव अग्रवाल ने कहा कि इसबारे में सभी तथ्यों का अभी भी अध्ययन किया जा रहा है। कोई पुष्टि वाला अध्ययन नहीं हैं। आम तौर पर यह उम्मीद की जाती है कि वायरस यदि यह उच्च तापमान में है तो उसके जीवित रहने में कठिनाई होती है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

- मास्क हमेशा आवश्यक नहीं है। अगर कोई व्यक्ति प्रभावी रूप से सामाजिक दूरी बनाए रखता है तो मास्क की आवश्यक नहीं है। घबराने की जरूरत नहीं है। 

 - अभी भारत में सौभाग्य से हमारे पास कोई सामुदायिक प्रसारण नहीं है। हमारे पास केवल कुछ मामले हैं जो बाहर से आए हैं और उन्होंने मुख्य रूप से करीबी परिवार के सदस्यों को प्रभावित किया है। 

- अब तक भारत सरकार ने मालदीव, म्यांमार, बांग्लादेश, चीन, अमेरिका, मेडागास्कर, श्रीलंका, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और पेरू जैसे 48 अन्य देशों के 900 भारतीय नागरिकों को निकाला है।

- ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्डधारियों को दी जाने वाली वीजा मुक्त यात्रा सुविधा 15 अप्रैल 2020 तक के लिए निलंबित कर दी गई है। यह बंदरगाहों पर प्रस्थान के लिए 13 मार्च 2020 को 12.00 बजे से लागू होगी।

- हमारे पास पहले से ही लगभग 1 लाख परीक्षण किट उपलब्ध हैं। अतिरिक्त परीक्षण किट के लिए पहले ही ऑर्डर किए जा चुके हैं और वे खरीद में भी हैं। 

- देश भर में कोरोनावायरस की 52 परीक्षण सुविधाएं, कुल 56 नमूना संग्रह केंद्र   

कोरोनावायरस के 73 पाजीटिव मामलों के संपर्क में आने वाले 1,500 से अधिक लोगों को ऑर्ब्‍जवेशन में रखा गया। 

-देश भर में अब तक कोरोनावायरस के 73 मामले, जिसमें 56 भारतीय और 17 विदेशी।    

ईरान में भारतीय छात्रों से संपर्क करे केंद्र

इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र से ईरान में भारतीय छात्रों से संपर्क करने और उन्हें वापस लाने का आश्वासन देने के लिए कहा है। कोर्ट ने साथ में कहा कि कोरोना वायरस के मद्देनजर ईरान से भारतीयों को निकालने के लिए कोई नीति बनाई गई है या नहीं इसे लेकर रिपोर्ट देने के लिए भी कहा है।

कनाडा से लखनऊ आई महिला  संक्रमित पाई गई

कनाडा से आई एक महिला डॉक्टरकनाडा से आई एक महिला डॉक्टर बुधवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। उत्तर प्रदेश में मामलों की कुल संख्या 10 हो गई है। महिला को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के एक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

कतर में कोरोना वायरस के एक दिन में 238 मामले सामने आए

कतर में कोरोना वायरस के एक दिन में 238 मामले सामने आए हैं। इससे देश में संक्रमित लोगों की संख्या 262 हो गई है। समाचार एजेंसी आइएएनएस ने इसकी जानकारी देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से दी है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सभी नए मरीजों को पहले तीन मामले सामने आने के बाद क्वॉरेंटाइन किया गया था। 

वैश्विक महामारी घोषित हुआ कोरोना वायरस 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वायरस को  वैश्विक महामारी घोषित कर दिया है। साथ ही उसने इसके खतरनाक स्तर पर प्रसार और गंभीरता और इसे रोक पाने में असमर्थता पर गंभीर चिंता जताई है। संगठन ने चीन के बाहर कोरोना वायरस  (COVID-19) के 4,596 नए मामले दर्ज किए हैं। इससे अभी तक संक्रमित लोगों की कुल संख्या 37,371 हो गई है। मरने वालों की संख्या 1,130 हो गई है।

भारत ने 15 अप्रैल तक सभी देशों के वीजा को निलंबित किया

भारत ने इसके संक्रमण को रोकन के लिए 15 अप्रैल तक सभी देशों के वीजा को निलंबित कर दिया है। देश में अब-तक 60 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो गए हैं। वहीं अमेरिका ने एक महीने के लिए ब्रिटेन छोड़ पूरे यूरोप की यात्रा पर रोक लगा दी है। अमेरिका के 30 से ज्यादा राज्य इससे प्रभावित हो गए हैं। इसके चलते कई राज्यों ने इमरजेंसी घोषित कर दिया है। वायरस से मरने वालों की संख्या 31 हो गई है। अब तक 1,037 लोग संक्रमित हो गए हैं। हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम हैंक्स और पत्नी रीता विल्सन  कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। दोनों वर्तमान में फिल्म की शूटिंग के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं।

सार्वजनिक रैलियां या सभा नहीं करेगी एनसीपी 

कोरोना वायरस के प्रसार के मद्देनजर एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि हमने तय किया है कि हम कोई सार्वजनिक रैलियां या सभा नहीं करेंगे। हम सभी से अपील करते हैं कि  कोई बड़ी सभा आयोजित न करें। हमें सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। माहारष्ट्र में अभी तक 10 मामले सामने आए हैं।

थाईलैंड में 70 मामलों की पुष्टि, दक्षिण कोरिया में मरीजों की संख्या 7,869 हुई

थाईलैंड ने गुरुवार को 11 नए  की सूचना दी, जिससे दक्षिण पूर्व एशियाई देश में कुल मामलों की संख्या 70 हो गई। इससे यहां एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। दक्षिण कोरिया में 114 नए मामले सामने आए हैं। यहां संक्रमित लोगों की संख्या  7,869 हो गई है। जबकि, पांच अन्य लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों की संख्या 66 हो गया है।

चीन के बाहर 4,596 नए मामले दर्ज  

संगठन के अनुसार चीन के बाहर कोरोना वायरस  (COVID-19) के 4,596 नए मामले दर्ज किए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार इससे अभी तक संक्रमित लोगों की कुल संख्या 37,371 हो गई है। दुनियाभर में करीब एक लाख 20 हजार लोग इससे संक्रमित हो गए हैं। मरने वालों की संख्या 1,130 हो गई है। वहीं 4298 लोगों की जान जा चुकी है। 

इटली में 827 मरीजों की मौत

चीन के बाद कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित इटली है। यहां अभी तक तक 827 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 12 हजार से ज्यादा संक्रमित हो गए हैं। चीन के वुहान शहर से फैला यह वायरस अभी तक 117 देशों में फैल गया है। 

चीन में अभी तक 80,793 लोग संक्रमित

समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार चीन ने बुधवार को 15 नए मामलों की जानकारी दी। इससे यहां अभी तक 80,793 लोग संक्रमित हो गए हैं। वहीं 11 और लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 3,169 हो गई है। 11 में 10 मौतें हुबेई में हुई हैं।