Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Covid Cases: कोरोना से 24 घंटे में छह लोगों की मौत, 290 मामले किए गए दर्ज; एक्टिव केसों में भी गिरावट

भारत में कोविड (Covid Update) के 290 नए मामले दर्ज किए गए । कुल एक्टिव केसों में से अधिकांश (लगभग 92 प्रतिशत) होम आइसोलेशन के तहत ठीक हो रहे हैं। सूत्रों ने कहा वर्तमान में उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि जेएन.1 वैरिएंट न तो नए मामलों में तेजी से वृद्धि कर रहा है और न ही अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु दर में वृद्धि कर रहा है।

By Agency Edited By: Nidhi Avinash Updated: Sun, 21 Jan 2024 03:48 PM (IST)
Hero Image
कोरोना से 24 घंटे में छह लोगों की मौत (Image: Jagran)

पीटीआई, नई दिल्ली। भारत में कोविड के 290 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि एक्टिव केसों की संख्या 2,059 दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे की अवधि में कोविड से 6 मौतें हुई हैं जिसमें केरल से चार और महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से एक-एक है।

5 दिसंबर, 2023 तक दैनिक मामलों की संख्या घटी थी, लेकिन एक नए वैरिएंट के आने और ठंड के मौसम की स्थिति के बाद वे फिर से मामले बढ़ने लगे। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि 31 दिसंबर, 2023 को एक दिन में 841 नए मामले सामने आए, जो मई 2021 में रिपोर्ट किए गए चरम मामलों का 0.2 प्रतिशत है।

होम आइसोलेशन में ही ठीक हुए मरीज 

कुल एक्टिव केसों में से अधिकांश (लगभग 92 प्रतिशत) होम आइसोलेशन के तहत ठीक हो रहे हैं। सूत्रों ने कहा, 'वर्तमान में उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि जेएन.1 वैरिएंट न तो नए मामलों में तेजी से वृद्धि कर रहा है और न ही अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु दर में वृद्धि कर रहा है।'

भारत ने COVID-19 की तीन लहरें देखी हैं, अप्रैल-जून 2021 के दौरान डेल्टा लहर में दैनिक नए मामलों और मौतों की चरम घटनाएं दर्ज की गईं। 7 मई, 2021 को 4,14,188 नए मामले और 3,915 मौतें दर्ज की गईं थी।

राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत

2020 की शुरुआत में महामारी शुरू होने के बाद से 4.5 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और संक्रमण के कारण देश भर में 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक है, जिसकी राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत है। वेबसाइट के मुताबिक, देश में अब तक कोविड टीकों की 220.67 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: BJNY In Assam: 'देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं हिमंत', राहुल बोले- हम CM से डरते नहीं, कर लें... उन्हें जो करना है

यह भी पढ़ें: Republic Day: कर्तव्य पथ पर रचेगा इतिहास, कैप्टन संध्या के नेतृत्व में तीनों सेनाओं की महिला टुकड़ी पहली बार करेंगी मार्च