Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मानसून का बीता आधा सीजन... कहीं झमाझम बारिश तो कहीं निराशा, देश में अब तक हुई सिर्फ 3 प्रतिशत से अधिक वर्षा

देश में मानसून सीजन के करीब चार में से दो माह बीत चुके हैं लेकिन अब तक सिर्फ सामान्य से तीन प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। उत्तर और पूर्व भारत में भी एक जून को शुरू हुए मानसून ने लोगों को निराश किया है।यहां पर सामान्य से कम बारिश हुई है। इस वर्ष 29 में से एक भी राज्य में सामान्य से बहुत अधिक बारिश नहीं हुई है।

By Jagran News Edited By: Sonu Gupta Updated: Tue, 30 Jul 2024 05:43 PM (IST)
Hero Image
पूरे देश में अभी तक सामान्य से तीन प्रतिशत ही हुई अधिक बारिश। फाइल फोटो।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसूनी बारिश हो रही है। कई जगहों पर भीषण बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई है। वहीं, देश में मानसून सीजन के करीब चार में से दो माह बीत चुके हैं, लेकिन अब तक सिर्फ सामान्य से तीन प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। मानसून अब तक दक्षिण भारत में मेहरबान बना हुआ है। यहां पर सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

उत्तर और पूर्व भारत में मानसून ने किया निराश

उत्तर और पूर्व भारत में भी एक जून को शुरू हुए मानसून ने लोगों को निराश किया है। यहां पर सामान्य से कम बारिश हुई है। वहीं, मध्य भारत में बारिश सामान्य रही है। इस बार सबसे अधिक बारिश तमिलनाडु में दर्ज की गई है, जो सामान्य 113.4 मिलीमीटर से 56 प्रतिशत अधिक 177.5 मिमी दर्ज की गई है। पंजाब में इस वर्ष सामान्य से 44 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

किसी भी राज्य में नहीं हुई सामान्य से बहुत अधिक बारिश

इस वर्ष 29 में से एक भी राज्य में सामान्य से बहुत अधिक बारिश नहीं हुई है। देश में अब तक सिर्फ आठ ही राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है, जबकि 13 ऐसे राज्य हैं, जहां पर बारिश अभी तक सामान्य रही है। वहीं, आठ राज्यों में बारिश सामान्य से कम दर्ज की गई है। मालूम हो कि देश में हर साल इस समय तक 418.9 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार 430.2 मिमी बारिश हो चुकी है।

कहां कितनी हुई अब तक बारिश

आठ राज्यों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई। 

राज्य  अब तक बारिश हुई (मिमी में) सामान्य बारिश  अंतर (प्रतिशत में)
तमिलनाडु 177.5 113.4 56
गोवा  2832.2 1867.4 52
आंध्र प्रदेश  311.3 212.6 46
सिक्किम 1237.2 870.6 42
महाराष्ट्र  698.7 501.7 39
तेलंगाना  426.5 327.3 30
कर्नाटक  559.1 430.1 30
गुजरात  410.5 342.8 2

13 राज्यों में हुई सामान्य बारिश

राज्य अब तक बारिश हुई (मिमी में) सामान्य बारिश अंतर (प्रतिशत में)
छत्तीसगढ़ 571.7 524 9
मध्य प्रदेश 447.9 418.4 7
मेघालय 1612.9 1555.4 4
राजस्थान 201.9 200.4 1
उत्तराखंड  541 552.1 -2
दिल्ली  228.3 235.6 -3
असम 792.5 826.7 -4 
त्रिपुरा 711.6 7673 -7
ओडिशा 475.3 515.6 -8
उत्तर प्रदेश 297.2 333.5 -11
पश्चिम बंगाल 585.2 665.4 -12
केरल 1065.8 1244.7 -14
अरुणाचल प्रदेश 803.4 942.2 - 15

आठ राज्यों में हुई सामान्य से कम बारिश

राज्य अब तक बारिश हुई (मिमी में) सामान्य बारिश अंतर (प्रतिशत में)
नगालैंड 388.4 534.3 -27
बिहार 316.6 474.2 -33
मिजोरम 526.5 804.1 -35
हिमाचल प्रदेश 209.4 330.9 37
हरियाणा 114.4 191.3 -40
झारखंड 279.1 478.3 -42 
पंजाब 112.2 199.4 -44
मणिपुर 281.9 556.9 -49

आदि कैलास मार्ग पर नाहल में फटा बादल

हिमाचल और उत्तराखंड में वर्षा का दौर जारी है। लाहुल स्पीति व कुल्लू जिला में बाढ़ आने से नुकसान हुआ है। दोनों स्थानों पर 34 घर खाली करवाने पड़े हैं। वहीं, शिमला के पंथाघाटी में भूस्खलन के कारण गाड़ियां मलबे में दब गईं।

वहीं, उत्तराखंड मे उच्च हिमालयी व्यास घाटी में आदि कैलास मार्ग पर नाहल में बादल फटा है। इससे नाहल नाला ऊफान पर आ गया और कुछ मीटर सड़क बह गई। यहां पर निर्माणाधीन पुल सुरक्षित है। बीआरओ क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का काम कर रहा है। मार्ग बंद होने से कुटी, ज्योलिंगकोंग का सड़क संपर्क भंग है।

यह भी पढ़ेंः

हिमाचल के दो जिलों में बाढ़ तो उत्तराखंड में फटा बादल, शिमला में भूस्खलन से गाड़ियां दबीं; 34 घरों को करवाया गया खाली

'झपटमारी' के लिए IPC में नहीं था कोई प्रावधान, अब नए कानून में गैर जमानती अपराध; 3 साल सजा