Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Covid Sub Variant: देश में JN.1 वेरिएंट के मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 1378, जानिए किस राज्य में कितने मामले हुए दर्ज

देश में कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन.1 के मामले बढ़कर 1378 हो गए। वही मणिपुर में शुक्रवार को जेएन.1 का पहला मरीज मिला जिसके बाद मणिपुर देश का सबसे नवीनतम राज्य बन गया जहां जेएन.1 के मामले मिले हैं। महाराष्ट्र में जेएन.1 वेरिएंट के सबसे अधिक 320 मामले दर्ज हुए हैं। महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक दूसरा राज्य है जहां जेएन.1 के 234 मामले मिले हैं।

By Agency Edited By: Devshanker Chovdhary Updated: Fri, 19 Jan 2024 03:50 PM (IST)
Hero Image
देश में जेएन.1 के मामले बढ़कर 1,378 हो गए। (फाइल फोटो)

पीटीआई, नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन.1 के मामले बढ़कर 1,378 हो गए। वही, मणिपुर में शुक्रवार को जेएन.1 का पहला मरीज मिला, जिसके बाद मणिपुर देश का सबसे नवीनतम राज्य बन गया जहां जेएन.1 के मामले मिले हैं।

सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में दर्ज

भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में जेएन.1 वेरिएंट के सबसे अधिक 320 मामले दर्ज हुए हैं। महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक दूसरा राज्य है, जहां जेएन.1 के 234 मामले मिले हैं।

यह भी पढ़ेंः JN.1 Covid Variant: भारत में JN.1 के 1,226 मामले दर्ज, सबसे अधिक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से केस आए सामने

किस राज्य में जेएन.1 के कितने मामलेः

राज्य
मामले
महाराष्ट्र 320
कर्नाटक 234
आंध्र प्रदेश 189
केरल 156
पश्चिम बंगाल 96
गोवा 90
तमिलनाडु 89
गुजरात 76 
राजस्थान 37
तेलंगाना 32
छत्तीसगढ़ 25
दिल्ली 16
उत्तर प्रदेश 7
हरियाणा 5
ओडिशा 3
उत्तराखंड, मणिपुर, नागालैंड 1,1,1

राज्य सरकारों को निर्देश जारी

देश में कोविड मामलों की संख्या में लगातार वृद्धि और जेएन.1 वेरिएंट का पता चलने को लेकर केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से निगरानी करने को कहा है। राज्यों को कहा गया कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों को पालन करें। 

यह भी पढ़ेंः COVID 19 Update: देश में एक दिन बाद फिर बढ़े कोरोना के केस, 24 घंटे में मिले 269 नए मामले; तीन की मौत

जिलेवार स्थिति का पता लगाने पर जोर

इसक अलावा कोविड मामलों की बढ़ती संख्या का जल्दी पता लगाने के लिए सभी स्वास्थ्य सुविधाओं से इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी आईएलआई और एसएआरआई के जिलेवार मामलों की निगरानी करने को कहा गया है। साथ ही मामलों के बारे में रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है।