Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भारतीय मछुआरे की मौत पर MEA ने जताया विरोध, श्रीलंका के उच्चायुक्त को किया तलब

श्रीलंका के जलक्षेत्र में नाव पलटने से एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गई है। भारत ने इस घटना को लेकर श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को विदेश मंत्रालय में तलब किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक मछुआरों से संबंधित मुद्दों पर सरकार ने हमेशा ही मानवीय और मानवतावादी तरीके से निपटने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

By Agency Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Thu, 01 Aug 2024 03:00 PM (IST)
Hero Image
श्रीलंका के जहाज से टकराने के बाद मछुआरे की मौत पर भारत का एक्शन (फाइल फोटो)

एजेंसी, नई दिल्ली। भारत ने एक भारतीय मछुआरे की मौत पर कड़ा विरोध दर्ज कराने के लिए गुरुवार को नई दिल्ली में श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को विदेश मंत्रालय (एमईए) में तलब किया। श्रीलंकाई नौसेना के जहाज से टकराने के बाद भारतीय मछुआरे की नाव पलट गई और इस हादसे में एक मछुआरे की मौत हो गई। अब इस मामले पर भारत और श्रीलंका आमने-सामने हैं। मछुआरे की मौत को लेकर भारत ने श्रीलंका का कड़ा विरोध जताया है।

भारत ने विरोध दर्ज कराने के लिए गुरुवार को नई दिल्ली में श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को विदेश मंत्रालय (एमईए) में तलब किया।

श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को बुलाया गया मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने कहा कि जाफना में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे तुरंत कांकेसंथुराई जाएं और मछुआरों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करें। नई दिल्ली में श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को आज सुबह मंत्रालय में बुलाया गया।

विदेश मंत्रालय ने इस घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। विदेश मंत्रालय ने कहा, 'हमने जानमाल की दुर्भाग्यपूर्ण क्षति पर अपना दुख व्यक्त किया है।' मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार ने हमेशा मछुआरों से संबंधित मुद्दों से मानवीय और मानवतावादी तरीके से निपटने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

दूसरे मछुआरे की तलाश जारी

इस संबंध में दोनों सरकारों के बीच मौजूदा समझ का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। यह सुनिश्चित करने के लिए अधिकतम प्रयास किए जाने चाहिए कि बल प्रयोग का इस्तेमाल न किया जाए। सरकार भारतीय मछुआरों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।

बता दें इस मामले में जहाज पर सवार चार भारतीय मछुआरों में से एक की जान चली गई और दूसरा लापता है। दो मछुआरों को बचा लिया गया है और उन्हें कांकेसंतुरई तट पर लाया गया है। लापता भारतीय मछुआरे की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें: Delhi AIIMS में बनेगा एयरपोर्ट जैसा शानदार लाउंज, 500 मरीजों-परिजनों को मिलेगी खास सुविधा

यह भी पढ़ें: Amritsar: पाक जेल में भारतीय मछुआरे की मौत, 16 दिन बाद BSF के हवाले किया शव; गुजरात का रहने वाला था शख्‍स