Move to Jagran APP

Deepavali Temple Photos: दीपों के उत्सव पर मंदिरों में भक्तों ने की पूजा-अर्चना, देखें तस्वीरें

दीपावली पर देशभर में मंदिरों पर भक्त पूजा के लिए पहुंच रहे हैं। आज देशभर में दीपावली की सजावट देखने को मिल रही है। मंदिरों को भी आज सजाया गया है। दीपों के इस उत्सव पर मंदिरों में सुबह-सुबह आरती की गई।

By Pooja SinghEdited By: Updated: Thu, 04 Nov 2021 02:59 PM (IST)
Hero Image
Deepavali Temple Photos: दीपों के उत्सव पर मंदिरों में भक्तों ने की पूजा-अर्चना, देखें तस्वीरें
नई दिल्ली, एएनआइ। दीपावली पर देशभर में मंदिरों पर भक्त पूजा के लिए पहुंच रहे हैं। आज देशभर में दीपावली की सजावट देखने को मिल रही है। मंदिरों को भी आज सजाया गया है। दीपों के इस उत्सव पर मंदिरों में सुबह-सुबह आरती की गई। यूपी के अयोध्या में भी आज दीपों के इस त्योहार पर हनुमान गढ़ी मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की।

उत्तराखंड में भी दीपावली को लेकर धूम-मची हुई है। दीपों के इस खास उत्सव पर केदारनाथ धाम में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते हुए नजर आए।

दीपावली पर देशभर में खुशी का माहौल है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लकर ने देशावासियों को बधाई दी है।

पश्चिम बंगाल में दीपावली के पर्व पर दक्षिणेश्वर के आदिपीठ मंदिर में देवी काली की पूजा-अर्चना की गई। बता दें कि यहां पर मंदिरों रौनक बनी हुई है।

तेलंगाना में दीपावली पर हैदराबाद के भाग्यलक्ष्मी मंदिर में भक्तों ने की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हुई।