Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Manipur: 'दिल से दिल की बातचीत की जरूरत' मणिपुर की स्थिति पर राजनाथ सिंह ने कुकी और मैतेई समुदाय से की अपील

मणिपुर की स्थिति पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। हमें दिल से दिल की बातचीत की जरूरत है। सिंह ने आगे कहा कि पिछले नौ वर्षों में पूर्वोत्तर शांतिपूर्ण रहा है। हालांकि हमने मणिपुर में हिंसा देखी है और यह हमारे लिए दर्दनाक है।

By AgencyEdited By: Nidhi AvinashUpdated: Wed, 01 Nov 2023 04:35 PM (IST)
Hero Image
मणिपुर की स्थिति पर राजनाथ सिंह ने कुकी और मैतेई समुदाय से की अपील (Image:

पीटीआइ, टीपा (मिजोरम)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को मणिपुर में युद्धरत मैतेई और कुकी समुदायों से एक साथ बैठने और दिल से दिल से बातचीत करने की अपील की। बुधवार को राजनाथ सिंह ने म्यांमार की सीमा से लगे दक्षिणी हिस्से में एक चुनावी रैली को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है और मणिपुर में दोनों समुदायों को अशांत राज्य में स्थिति में सुधार के लिए एक-दूसरे से बात करनी चाहिए। सिंह ने आगे कहा कि पिछले नौ वर्षों में पूर्वोत्तर शांतिपूर्ण रहा है। हालांकि, हमने मणिपुर में हिंसा देखी है और यह हमारे लिए दर्दनाक है।

हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं

सिंह ने कहा, 'हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। हमें दिल से दिल की बातचीत की जरूरत है। मैं दोनों समुदायों से एक साथ बैठने और विश्वास की कमी को खत्म करने की अपील करता हूं।'मणिपुर में पिछले कुछ महीनों में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच शत्रुता के कारण बड़े पैमाने पर हिंसा देखी गई है।

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) November 1, 2023

उल्लेखनीय है कि 3 मई को राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से 180 से अधिक लोगों की जान चली गई है। ये हिंसा तब फैली जब मैतेई समुदाय द्वारा अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' आयोजित किया गया था।

मणिपुर की आबादी में मैतेई लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इम्फाल घाटी में रहते हैं, जबकि आदिवासी, जिनमें नागा और कुकी शामिल हैं, 40 प्रतिशत हैं और ज्यादातर पहाड़ी जिलों में रहते हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, 'मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि हिंसा किसी राजनीतिक दल के कारण नहीं हुई। यह कुछ स्थितियों के कारण हुआ।'

मणिपुर की स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश

रक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर राजनीतिक लाभ के लिए मणिपुर की स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'जब मणिपुर में स्थिति बिगड़ रही थी, तब कांग्रेस ने इस पर राजनीति करने की पूरी कोशिश की।' उन्होंने कहा कि मिजोरम और पूर्वोत्तर समेत पूरे देश को कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति से दूर रखने की जरूरत है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार का मानना है कि जब तक पूर्वोत्तर वास्तव में विकसित नहीं होगा, एक मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा नहीं होगा। अपने संबोधन में सिंह ने कहा कि अगर राज्य में भाजपा सत्ता में आती है तो मिजोरम को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

1966 की घटना

रक्षा मंत्री ने 1966 में केंद्र की कांग्रेस सरकार द्वारा मिजोरम में वायुसेना के इस्तेमाल का भी जिक्र किया। उन्होंने 1966 की घटना का जिक्र करते हुए कहा, 'जब कांग्रेस केंद्र में शासन कर रही थी, तब उन्होंने मिजोरम पर देश का पहला हवाई हमला किया था। अब, भाजपा सत्ता में है और हम ऐसी चीजें कभी नहीं करेंगे।'

यह भी पढ़े: Telangana: राहुल गांधी ने सिंगरेनी कोयला खदानों के श्रमिकों से की बातचीत, निजीकरण पर जताई चिंता; देखें Video

यह भी पढ़े: भाजपा से इस्तीफा देकर पूर्व सांसद विवेक वेंकटस्वामी ने थामा कांग्रेस का दामन, कहा - 'KCR को पद से हटाने की जरूरत'