Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

TMC सांसद महुआ मोइत्रा की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस; जानिए क्या है मामला

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के खिलाफ अपमानजनक इंटरनेट मीडिया पोस्ट पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस ने की है। हालांकि बाद में विवाद बढ़ने पर महुआ मोइत्रा ने अपने एक्स पोस्ट को डिलीट कर दिया था। पूरा मामला महिला आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा के हाथरस दौरे से जुड़ा है।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Sun, 07 Jul 2024 06:43 PM (IST)
Hero Image
तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा। (फाइल फोटो)

पीटीआई, नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल, महुआ मोइत्रा पर इंटरनेट मीडिया पोस्ट के माध्यम से राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

यह भी पढ़ें: कोलकाता पुलिस आयुक्त और DCP के खिलाफ एक्शन में गृह मंत्रालय, गवर्नर सीवी ने लगाए थे गंभीर आरोप

महुआ ने क्या कहा था?

हाल ही में महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा भगदड़ पीड़ितों से मुलाकात करने उत्तर प्रदेश के हाथरस पहुंची थीं। उनके पीछे एक शख्स छाता लेकर खड़ा था। पत्रकार निधि राजदान ने एक्स पर सवाल पूछा था कि रेखा शर्मा ने छाता खुद क्यों नहीं पकड़ा? इसके बाद महुआ ने राजदान के पोस्ट को साझा किया और लिखा, 'वह अपने बॉस का पजामा थामने में बहुत व्यस्त हैं।'

आयोग ने लिया था स्वत: संज्ञान

राष्ट्रीय महिला आयोग ने महुआ की टिप्पणी का संज्ञान लिया। आयोग ने टिप्पणी को अभद्र और अपमानजनक बताया। आयोग ने कहा कि यह टिप्पणी महिलाओं के सम्मान के अधिकार का उल्लंघन है। महुआ के खिलाफ आयोग ने केस दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

यह भी पढ़ें: किसके आगे विवश हैं नीतीश के मंत्री? पुल प्रकरण के बीच कांग्रेस ने बताई अंदर की बात, गरमाई सियासत