Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कैब में सामान भूलने के मामले में देश के अहम शहरों से आगे हैं दिल्लीवासी, जानें क्या-क्या भूले

कैब में सामान भूलने के मामले में राष्ट्रीय राजधानी के लोग देश में अव्वल हैं जबकि दो वर्ष से मुंबई के लोग इस मामले में आगे थे। हैदराबाद पहली बार चार सबसे ज्यादा भुलक्कड़ लोगों के शहरों की सूची में आया है।

By Jagran NewsEdited By: Shashank MishraUpdated: Wed, 03 May 2023 07:05 AM (IST)
Hero Image
सामान भूलने के मामले में दिल्लीवासी देश के प्रमुख शहरों के निवासियों में सबसे आगे।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। सामान भूलने के मामले में दिल्लीवासी देश के प्रमुख शहरों के निवासियों में अव्वल हैं। यह जानकारी देश की प्रमुख एप बेस्ड कैब सेवा प्रदाता उबर द्वारा जारी आंकड़ों से मिली है। यह आंकड़ा उसकी सेवा के उपयोग के दौरान पिछले वर्ष यात्रियों द्वारा अपना सामान कैब में ही छोड़े जाने पर आधारित है। आंकड़ों के अनुसार, इस में राष्ट्रीय राजधानी के लोग देश में अव्वल हैं, जबकि दो वर्ष से मुंबई के लोग इस मामले में आगे थे। हैदराबाद पहली बार चार सबसे ज्यादा भुलक्कड़ लोगों के शहरों की सूची में आया है, यह तीसरे नंबर पर है। जबकि, मुंबई दूसरे तथा बेंगलुरु चौथे स्थान पर है।

क्या-क्या भूले 

यात्रियों ने यात्रा पूरी करने के बाद कैब में फोन, बैग, वालेट और कपड़ों जैसे सामान भूले। इसी तरह पानी की बोतल, चाबी, चश्मा और ज्वेलरी भी कैब में छोड़ आए। झाड़ू, कालेज का एडमिट कार्ड और बच्चे का स्ट्रोलर तक भूलने में पीछे नहीं रहे। यहां तक कि एक यात्री अपनी छड़ी, तो एक बड़ी स्क्रीन वाला टेलीविजन ही कैब में छोड़ गया। वेस्टर्न कमोड भी कैब में भूलने वाली लिस्ट में शामिल है। इस तरह अन्य सामान भी यात्री कई बार कैब में भूल जाते हैं। 

कैब में फोन, बैग, वालेट और कपड़ों जैसी वस्तु जाते हैं भूल l राष्ट्रीय राजधानी के बाद हैदराबाद और बेंगलुरु भी पीछे नहीं 10 सबसे अजीब चीजें, जिन्हें यात्री कैब में छोड़ गए : टीवी, वेस्टर्न कमोड, पैकेट बंद दूध और पर्दे, झाड़ू, कालेज का एडमिट कार्ड, छड़ी, इंडक्शन स्टोव, फैमिली कोलाज, हैवी मशीनरी, प्रिंटेड दुपट्टा (स्कार्फ)।

10 सबसे ज्यादा भूल जाने वाले सामान 

फोन, लैपटाप बैग, वालेट, कपड़े, हैडफोन, चश्मा/सनग्लासेज, चाबी, ज्वेलरी, घड़ी। वह तिथि, जब लोग सबसे ज्यादा भूले : 26 मार्च, आठ अप्रैल, नौ अप्रैल। सप्ताह के तीन दिन जब लोग सबसे ज्यादा चीजें कैब में भूले : शुक्रवार, शनिवार, रविवार भारतीयों के लिए भूलने का समयः शाम छह बजे, सात बजे, आठ बजे।

यात्री सबसे ज्यादा शनिवार को अपनी चीजें कैब में भूलते हैं l आइफोन की तुलना में तीन गुना एंड्राइड फोन भूल गए l लोगों ने कैब में सबसे अधिक लाल रंग का सामान छोड़ा l शाम सात बजे के आसपास यात्री सबसे ज्यादा भुलक्कड़ होते हैं