Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

असम में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी ने तालाब में लगाई छलांग, मौत; क्राइम सीन पर ले जा रही थी पुलिस

Nagaon Gang Rape Case असम के नागांव जिले में गुरुवार शाम तीन दरिंदों ने एक मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया है। इस घटना के मुख्य आरोपी तफजुल इस्लाम को पुलिस शनिवार सुबह चार बजे क्राइम सीन को रिक्रएट करने के लिए अपराध स्थल पर ले जा रही थी। तभी उसने भागने की कोशिश की और वो तालाब में कूद गया। तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई।

By Agency Edited By: Piyush Kumar Updated: Sat, 24 Aug 2024 09:27 AM (IST)
Hero Image
नागांव जिले के धींग में सामूहिक दुष्कर्म मामले के मुख्य आरोपी की मौत।(फोटो सोर्स: एएनआई)

एएनआई, नागांव। असम के नागांव जिले के धींग में सामूहिक दुष्कर्म (Assam gang rape case) को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी तफजुल इस्लाम (Tafazul Islam) की मौत हो गई है। पुलिस ने शनिवार सुबह चार बजे क्राइम सीन को रिक्रएट करने के लिए अपराध स्थल पर ले जा रही थी। तभी उसने तालाब में कूदकर पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। तलाब में डूबने से तफजुल इस्लाम की मौत हो गई। 

तालाब में डूबने से हुई मौत 

पुलिस ने जानकारी दी कि तलाब में डूबने की आशंका से पुलिस ने बचाव अभियान चलाया। दो घंटे बचाव अभियान चलाने के बाद उसका शव तालाब से बरामद किया गया।

— ANI (@ANI) August 24, 2024

तीन लोगों ने मासूम के साथ किया था दुष्कर्म

बता दें कि गुरुवार (22 अगस्त) को दसवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़ दिया था। पीड़िता शाम 6 बजे अपनी ट्यूशन क्लास से लौट रही थी, तभी तीन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया।

लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर असम के लोगों में काफी आक्रोश है। लोग आरोपी को कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Assam: ट्यूशन से लौट रही दसवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म, दरिंदों ने बेहोशी की हालत में छोड़ा