Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भाजपा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया 'झूठ का पुलिंदा', कहा- जनता को कैसे न्याय देगी जब...

उत्तर प्रदेश ( Lok Sabha Election 2024 ) के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने शनिवार को कांग्रेस के घोषणापत्र पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस के न्याय पत्र को झूठ का पुलिंदा करार दिया। इसके अलावा शर्मा ने कांग्रेस को आंबेडकर विरोधी पार्टी कहा। बता दें कि राज्य की 48 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल से 20 मई के बीच पांच चरणों में मतदान होगा। मतगणना चार जून को होगी।

By Agency Edited By: Nidhi Avinash Updated: Sat, 06 Apr 2024 07:11 PM (IST)
Hero Image
भाजपा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया 'झूठ का पुलिंदा' (Image: ANI)

पीटीआई, नागपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने शनिवार को कांग्रेस के घोषणापत्र पर निशाना साधते हुए पूछा कि जब कांग्रेस अपने ही सदस्यों के साथ न्याय नहीं कर सकती, तो वह जनता को न्याय कैसे देगी। डा. दिनेश शर्मा ने कांग्रेस के 'न्याय पत्र' को झूठ का पुलिंदा करार दिया। भाजपा के महाराष्ट्र चुनाव प्रभारी दिनेश शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विदर्भ में मोदी लहर है।

भाजपा के नेतृत्व में सत्तारूढ़ महायुति को इस क्षेत्र की सभी सीटों पर जीत मिलेगी। शर्मा ने कांग्रेस को 'आंबेडकर विरोधी' पार्टी कहा। महायुति में भाजपा के साथ ही एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और एनसीपी का अजीत पवार गुट शामिल है। राज्य की 48 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल से 20 मई के बीच पांच चरणों में मतदान होगा। मतगणना चार जून को होगी।

तेलंगाना में कांग्रेस सरकार ने नहीं निभाया वादा

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने शनिवार को कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने वादे के मुताबिक अपनी छह चुनावी 'गारंटियों' को लागू नहीं किया है। तेलंगाना प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किशन रेड्डी राज्य मुख्यालय में आयोजित भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में कहा, कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के दौरान तेलंगाना के लोगों से वादे किए थे कि छह गारंटियों को 100 दिनों में लागू किया जाएगा, लेकिन इन गारंटियों को लागू नहीं किया गया है।

रेड्डी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी का ध्यान वादों के कार्यान्वयन पर नहीं, बल्कि अन्य दलों से कांग्रेस में दलबदल कराने पर है। उन्होंने कहा कि 'फिर एक बार मोदी सरकार' अब भाजपा का नारा नहीं है, बल्कि पूरे देश में हर घर का नारा है।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: EVM से कांग्रेस को ऐतराज नहीं, वन नेशन-वन इलेक्शन के विचार को किया अस्वीकार

यह भी पढ़ें:  India-Maldives Row: मालदीव को भूखा नहीं रहने देगा भारत! मदद के लिए आया आगे; आलू सहित कई वस्तुओं का करेगा निर्यात