Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

उत्तर-पूर्वी भारत में मूसलाधार बारिश से बरपा कहर, बाढ़ और भूस्खलन के कारण दर्जनों की मौत

Flood Situation In India उत्तरी और पूर्वी भारत भारत में पिछले 3 दिनों से मूसलाधार बारिश के कारण स्थिति बिगड़ गई है। भीषण बारिश के बाद नदियां उफान पर हैं। वहीं इस बीच बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है।

By Ashisha Singh RajputEdited By: Updated: Sun, 21 Aug 2022 05:23 PM (IST)
Hero Image
इस भीषण बारिश ने सैकड़ों गांवों को तबाह और घरों को बहा दिया है।

नई दिल्ली, एजेंसी। पिछले तीन दिनों में उत्तरी और पूर्वी भारत में मूसलाधार बारिश हो रही है। तीव्र मानसूनी बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से आई बाढ़ और भूस्खलन में अबतक कम से कम 50 लोग मारे गए हैं।‌ इस बात की जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी।

उत्तर-पूर्वी भारत में भीषण बारिश का प्रकोप

इस भीषण बारिश ने सैकड़ों गांवों को तबाह और घरों को बहा दिया है। वहीं सैकड़ों निवासी बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं। बचाव दल जीवित बचे लोगों को निकालने में दिन रात लगे हुए हैं। आपको मालूम हो कि इस महीने की शुरुआत में संघीय मौसम कार्यालय ने भविष्यवाणी की थी कि भारत में अगस्त और सितंबर में औसत बारिश होने की संभावना है, जो एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में फसल की अच्छी पैदावार की ओर इशारा करता है। जो विकास को बढ़ावा देने और रोजगार पैदा करने के लिए खेती पर निर्भर है।

बता दें कि भारत की 2.7 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था में खेती का योगदान लगभग 15 प्रतिशत है, जबकि 1.3 बिलियन की आधी से अधिक आबादी का भरण-पोषण है। वहीं इसके उल्ट राज्य सरकार के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी रायटर को बताया कि पिछले तीन दिनों में हिमाचल प्रदेश के हिमालयी राज्य में भारी बारिश के बाद भूस्खलन और बाढ़ से कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई है।

जबकि पड़ोसी पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में, एक आधिकारिक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि लगातार बारिश के कारण चार लोगों की मौत हो गई है और 13 लोग लापता हैं।

उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी ने बताया

उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा, 'हमने बारिश से संबंधित घटनाओं के कारण दूरदराज के इलाकों में फंसे लोगों को बचाने के लिए हेलिकॉप्टर तैनात किए हैं। बचाव अभियान जोरों पर है।' राज्य के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वी राज्य ओडिशा में मूसलाधार बारिश के बीच कम से कम छह लोगों की मौत हो गई।

वहीं ओडिशा में बाढ़ ने लगभग 800,000 लोगों को प्रभावित किया है और हजारों लोगों को अपने घरों से विस्थापित किया है, बारिश से बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित हुई है, और सड़क के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।