Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ravan Dahan: देशभर में हुआ 'रावण दहन', PM Modi बोले- भारतीयों के धैर्य को मिली विजय का प्रतीक है अयोध्या का राम मंदिर

Vijayadashami 2023 Dussehra। बुराई पर अच्छाई का पर्व विजयादशमी आज पूरे देश में धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। देश के कई स्थानों पर रावण के पुतले का दहन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी दिल्ली के द्वारका रामलीला ग्राउंड में रामलीला का मंचन और रावण दहन देखा। इसके साथ ही उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया।

By Jagran NewsEdited By: Achyut KumarUpdated: Tue, 24 Oct 2023 08:24 PM (IST)
Hero Image
Dussehra 2023 Ravan Dahan Time Today 2023: पीएम मोदी ने रामलीला ग्राउंड में लोगों को किया संबोधित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Dussehra 2023 Vijayadashami LIVE: बुराई पर अच्छाई का पर्व विजयादशमी आज पूरे देश में धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। देश भर में कई जगहों पर रावण के पुतले का दहन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी दिल्ली के द्वारका रामलीला ग्राउंड में रामलीला का मंचन देखा। इसके साथ ही उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया।

पीएम मोदी के संबोधन के प्रमुख अंश

  • मैं समस्त भारतवासियों को शक्ति उपासना पर्व नवरात्रि और विजय पर्व विजयादशमी की अनेक-अनेक शुभकामनाएं देता हूं।
  • विजयादशमी का ये पर्व, अन्याय पर न्याय की विजय, अहंकार पर विनम्रता की विजय और आवेश पर धैर्य की विजय का पर्व है।
  • इस बार हम विजयादशमी तब मना रहे हैं, जब चंद्रमा पर हमारी विजय को 2 महीने पूरे हुए हैं।
  • विजयादशमी पर शस्त्र पूजा का भी विधान है। भारत की धरती पर शस्त्रों की पूजा किसी भूमि पर आधिपत्य नहीं, बल्कि उसकी रक्षा के लिए की जाती है।
  • विजयादशमी का पर्व सिर्फ रावण पर राम की विजय का पर्व नहीं, राष्ट्र की हर बुराई पर राष्ट्रभक्ति की विजय का पर्व बनना चाहिए।
  • हमें समाज में बुराइयों के, भेदभाव के अंत का संकल्प लेना चाहिए।
— BJP (@BJP4India) October 24, 2023
  • भारत आज विश्व की सबसे बड़ी democracy के साथ, सबसे विश्वस्त democracy के रूप में उभर रहा है।
  • भगवान राम की जन्मभूमि पर बन रहा मंदिर सदियों की प्रतीक्षा के बाद हम भारतीयों के धैर्य को मिली विजय का प्रतीक है।
  • आज हमें सौभाग्य मिला है कि हम भगवान राम का भव्यतम मंदिर बनता देख पा रहे हैं। अयोध्या की अगली रामनवमी पर रामलला के मंदिर में गूंजा हर स्वर, पूरे विश्व को हर्षित करने वाला होगा। राम मंदिर में भगवान राम के विराजने को बस कुछ महीने बचे हैं।

Live Updates...

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लाल किले में लव कुश रामलीला समिति द्वारा आयोजित 'रावण दहन' किया।
  • झारखंड की राजधानी रांची में दशहरा के अवसर पर 'रावण दहन' किया गया। इसका वीडियो भी सामने आया है।
— ANI (@ANI) October 24, 2023
  • गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी सूरत में रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज दशहरे के अवसर पर रावण दहन के साथ-साथ सूरत पुलिस द्वारा मादक पदार्थों का भी विनाश किया गया...आज पीएम मोदी और अमित शाह दोनों के मार्गदर्शन में गुजरात पुलिस ने एक जंग छेड़ दी है...
  • दिल्ली के द्वारका रामलीला ग्राउंड में रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान पीएम मोदी भी मौजूद रहे।

  • हरियाणा के पानीपत के सेक्टर-24 में रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

  • पटना के गांधी मैदान में रावण के पुतले का दहन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल भी मौजूद रहे।

  • द्वारका सेक्टर 10 में आयोजित रामलीला में पीएम मोदी पूजा अर्चना कर रहे हैं। उन्होंने दीप जलाकर और तिलक लगाकर विधिवत पूजा की। प्रधानमंत्री की कलाई में यहां रक्षा सूत्र भी बांधा गया है।
    • कर्नाटक में भी दशहरे का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाता है। मैसूर पैलेस में दशहरा सेलिब्रेशन जारी है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में विजय शोभा यात्रा में शामिल हुए।
    • देश की राजधानी नई दिल्ली में लाल किला मैदान में रावण दहन किया जाएगा। उससे पहले पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया।

    गांधी मैदान पर जलाया जाएगा रावण, मेघनाद और कुंभकरण का पुतला

    बिहार की राजधानी पटना में स्थित गांधी मैदान में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले का दहन किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव और वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी के साथ गांधी मैदान पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शोभायात्रा गांधी मैदान पहुंच गई है।

    पीएम मोदी ने कहा- परिवारजनों को हार्दिक शुभकामनाएं

    पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा- देशभर के मेरे परिवारजनों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व नकारात्मक शक्तियों के अंत के साथ ही जीवन में अच्छाई को अपनाने का संदेश लेकर आता है।

    'सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है दशहरे का त्योहार'

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा- दशहरा के पावन त्योहार पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं! दशहरा, जिसे विजयादशमी के रूप में भी मनाया जाता है, हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस पावन पर्व पर मेरी मंगल कामना है कि हम सब पूरी मानवता के कल्याण की भावना के साथ सत्य और न्याय के पथ पर…