Move to Jagran APP

Dussehra 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी समेत कई हस्तियों ने दी दशहरा की बधाई, कहा- यह अन्याय पर न्याय के विजय का पर्व

पूरा देश आज धूमधाम से दशहरा का पर्व मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समूचे राष्ट्र को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देशवासियों को बधाई दी। आज शाम को देश के अलग-अलग हिस्सों में रावण दहन का कार्यक्रम होगा। दशहरा पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Sat, 12 Oct 2024 01:29 PM (IST)
Hero Image
लाओस में आसियान शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फोटो- रॉयटर्स: 11/10/2024)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरा देश आज धूमधाम से दशहरा का पर्व मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समूचे राष्ट्र को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देशवासियों को बधाई दी। आज शाम को देश के अलग-अलग हिस्सों में रावण दहन का कार्यक्रम होगा। दशहरा पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।

विकास पथ पर अग्रसर रहे हमारा देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि विजयादशमी के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं। यह अन्याय पर न्याय की विजय का पर्व है। यह त्योहार सत्य और सदाचार के मूल्यों पर हमारे विश्वास का प्रतीक है। इस शुभ अवसर पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी हम न्याय का पक्ष लेंगे। मेरी मंगल कामना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करे और हमारा देश सदा विकास के पथ पर अग्रसर रहे।

यह भी पढ़ें: रावण दहन की राख से करें ये उपाय, घर की कई समस्याओं का होगा नाश

हर क्षेत्र में विजय मिले, यही कामना: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा कि देशवासियों को विजयादशमी की असीम शुभकामनाएं। मां दुर्गा और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से आप सभी को जीवन के हर क्षेत्र में विजय हासिल हो, यही कामना है।

जीवन को हर्षोल्लास से भर दे यह त्योहार: राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने भी देशवासियों को दशहरा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अन्याय पर न्याय एवं असत्य पर सत्य की जीत के महापर्व विजयदशमी की आप सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आशा करता हूं कि यह त्योहार आपके जीवन को हर्षोल्लास से भर दे।

भाईचारे को बढ़ाने का संकल्प लें: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य एवं अन्याय पर न्याय की विजय के प्रतीक विजयादशमी के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने आगे कहा कि आज के दिन हम सब मिलकर अच्छाई का सम्मान और बुराइयों का अंत करके समाज में न्याय, शांति, प्रेम, सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को बढ़ाने का संकल्प लें।

देशभर के मंदिरों में पूजा अर्चना

उधर, विजयादशमी के अवसर पर देशभर के मंदिरों में भक्तों ने पूजा-अर्चना की। जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों की लंबी कतार देखने को मिली। दिल्ली में नवरात्रि के अंतिम दिन छतरपुर मंदिर में भक्तों ने आरती की। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दशहरे की सुबह राम लीला जुलूस निकाला गया। केरल के कोट्टायम में कन्याका पूजा और 'माथा पूजा' आयोजित की गई। वहीं भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

यह भी पढ़ें: देश के इस मंदिर में होती है लंकापति रावण की पूजा, सभी ग्रह दोष होते हैं दूर