Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Earthquake: अंडमान निकोबार और अफगानिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.3 की तीव्रता से कांपी धरती

भारत के अंडमान सागर में शनिवार बीती रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई है। भूकंप के झटके रात में 0105 पर महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया की भूकंप का केंद्र 137 किमी की गहराई पर था। वहीं भूकंप से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Sun, 07 Apr 2024 02:00 AM (IST)
Hero Image
अंडमान सागर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

 एएनआई, अंडमान। भारत के अंडमान सागर में शनिवार बीती रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई है। भूकंप के झटके रात में 01:05 पर महसूस किए गए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया की भूकंप का केंद्र 137 किमी की गहराई पर था। वहीं, भूकंप से अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। वहीं अफगानिस्तान में 4.3 का भूकंप आया।