Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सिक्किम के सोरेंग में आज सुबह महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता

सिक्किम में शुक्रवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के सिक्किम के सोरेंग में सुबह 6. 57 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई। इससे पहले गुुरुवार को जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए थे। सिक्किम भूकंप के हाईजोन क्षेत्रों में से एक है। राज्य को जोन-4 में रखा गया है।

By Agency Edited By: Piyush Kumar Updated: Fri, 09 Aug 2024 09:20 AM (IST)
Hero Image
सिक्किम के सोरेंग में आज सुबह महसूस हुए भूकंप के झटके।(फोटो सोर्स: जागरण)

 एएनआई, नई दिल्ली। Sikkim Earthquake। सिक्किम में शुक्रवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के सिक्किम के सोरेंग में सुबह 6. 57 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई।

भूकंप की वजह से जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। सिक्किम, भूकंप के हाईजोन क्षेत्रों में से एक है। राज्य को जोन-4 में रखा गया है। 

जापान में 7.1 तीव्रता से हिली धरती

बता दें कि गुरुवार को जापान में  भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। दक्षिण-पश्चिमी जापान में लोगों ने 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए।  भूकंप के बाद क्यूशू के मियाजाकी प्रान्त में 20 सेंटीमीटर ऊंची लहरें उठते हुए देखी गईं।

यह भी पढ़ेंJapan Earthquake: 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटकों से दहल गया जापान, देश में सुनामी का अलर्ट जारी