Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Manipur Earthquake: मणिपुर के उखरुल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.5 रही तीव्रता

मणिपुर के उखरुल में शुक्रवार करीब छह बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी है। भूकंप के झटके लगने के बाद लोग अपने घरों से बाहर आए गए। हालांकि भूकंप में कितने लोग हताहत हुए हैं इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

By AgencyEdited By: Sonu GuptaUpdated: Fri, 21 Jul 2023 06:14 AM (IST)
Hero Image
मणिपुर में उखरुल में महसूस किए गए भूकंप के झटके।

इंफाल, एएनआई। मणिपुर के उखरुल में शुक्रवार करीब छह बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी है। भूकंप के झटके लगने के बाद लोग अपने घरों से बाहर आए गए। हालांकि, भूकंप में कितने लोग हताहत हुए हैं इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

राजस्थान में भी लगे भूकंप के झटके 

मालूम हो कि इससे पहले राजस्थान की राजधानी जयपुर शुक्रवार सुबह करीब चार बजे भूकंप के कई झटकों से कांप उठा। बारी-बारी से कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, पहला भूकंप सुबह 4.09 बजे आया और 10 किमी की उथली गहराई पर आया। इसके बाद सुबह 4:22 पर 3.1 तीव्रता का भूकंप आया और सुबह 4:25 बजे 3.4 तीव्रता का भूकंप आया।