Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

महाकाल मंदिर में रुपए लेकर दर्शन की शिकायत, 53 कर्मचारियों के तबादले

महाकाल मंदिर में प्रशासक के निर्देश पर आधे-आधे घंटे के अंतराल से रसीद काटी गई। पहले लगातार रसीदे काटी जाती थीं।

By Srishti VermaEdited By: Updated: Sat, 25 Nov 2017 09:05 AM (IST)
Hero Image
महाकाल मंदिर में रुपए लेकर दर्शन की शिकायत, 53 कर्मचारियों के तबादले

उज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं से रुपए लेकर दर्शन आदि कराने की शिकायतों के बाद मंदिर प्रशासक ने गुरवार रात 53 कर्मचारियों के तबादले कर दिए। सूत्रों के अनुसार सीसीटीवी कैमरे में कुछ कर्मचारी दर्शनार्थियों से रपए लेते दिखाई दिए थे। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। मंदिर प्रशासक प्रदीप सोनी ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कर्मचारियों के विभाग बदले हैं। आगे भी निगरानी रखी जाएगी।

तबादले के बाद गर्भगृह और नंदी हॉल में तैनात कर्मचारियों को वहां से हटाकर अन्य प्रकल्पों में भेजा गया है। शुक्रवार सुबह से आदेश प्रभावशील हुआ और कर्मचारी नई पदस्थापनों पर काम करते नजर आए। प्रशासक ने नंदी हॉल में पुरोहित तथा अन्य व्यक्तियों के खडे रहने पर भी रोक लगा दी है। ये बदलाव भी किए प्रशासक ने दर्शन व्यवस्था में सुधार के लिए भी बडे बदलाव किए हैं।

गर्भगृह में प्रवेश बंद रहने की स्थिति में 1500 रपए के लघु रद्र की रसीद पर पुजारी व पुरोहितों के यजमान को गर्भगृह में प्रवेश दिया जाता है। शुक्रवार को इस व्यवस्था में भी बदलाव नजर आया। प्रशासक के निर्देश पर आधे-आधे घंटे के अंतराल से रसीद काटी गई। पहले लगातार रसीदे काटी जाती थीं। इससे बेरिकेड्स से दर्शन करने वाले भक्तों को असुविधा होती थी। इधर, शुक्रवार को मंदिर में सभा मंडप निर्माण का कार्य भी शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें : महाकाल पर भस्म अर्पित करने के बयान पर महानिर्वाणी अखाड़े में रार