Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Top News: PM Modi ने फ्रांस यात्रा को बताया यादगार, राकांपा प्रमुख से मिलने पहुंचे अजित पवार; प्रमुख खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को फ्रांस की अपनी दो दिवसीय यात्रा को यादगार बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को ट्वीट कर धन्यवाद दिया। वहीं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार प्रफुल्ल पटेल अपने विधायकों के साथ NCP अध्यक्ष शरद पवार से मिलने मुंबई के वाई.बी. चव्हाण सेंटर पहुंचे हैं। इधरदिल्ली पुलिस ने एअर इंडिया विमान को हाईजैक करने की धमकी देने के मामले में एफआईआर दर्ज की है।

By Sonu GuptaEdited By: Sonu GuptaUpdated: Sun, 16 Jul 2023 04:24 PM (IST)
Hero Image
PM Modi ने फ्रांस यात्रा को बताया यादगार, राकांपा प्रमुख से मिलने पहुंचे अजित पवार। फाइल फोटो।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। देश और दुनिया में रविवार को कई ऐसी घटनाएं घटी, जिसने सुर्खियां बटोरी। आइए, आज दिन-भर की पांच बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को फ्रांस की अपनी दो दिवसीय यात्रा को "यादगार" बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को ट्वीट कर धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, "भारत और फ्रांस... एक ऐसा बंधन है जो समय से परे है, हमारे साझा मूल्यों में प्रतिध्वनित होता है और हमारे सामूहिक सपनों को प्रज्वलित करता है।

वहीं, आम आदमी पार्टी संसद के मानसून सत्र से पहले NCCSA के अध्यादेश को राज्यसभा में रोकने के लिए विपक्षी दलों को लामबंद करने में जुटी है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल के केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी को समर्थन देने की बात कही है।

इधर, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल अपने विधायकों के साथ NCP अध्यक्ष शरद पवार से मिलने मुंबई के वाई.बी. चव्हाण सेंटर पहुंचे हैं। एनसीपी के शरद पवार गुट के नेता जयंत पाटिल और जितेंद्र अवहाद भी मुंबई के वाईबी चव्हाण पर मौजूद हैं।

अब तक की प्रमुख खबरों पर एक नजर

1. प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस यात्रा को बताया यादगार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को फ्रांस की अपनी दो दिवसीय यात्रा को "यादगार" बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को ट्वीट कर धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, "भारत और फ्रांस... एक ऐसा बंधन है जो समय से परे है, हमारे साझा मूल्यों में प्रतिध्वनित होता है और हमारे सामूहिक सपनों को प्रज्वलित करता है। मैं फ्रांस की अपनी हालिया यात्रा को हमेशा याद रखूंगा। धन्यवाद मेरे मित्र, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों।" यहां पढ़ें पूरी खबर

2. दिल्ली अध्यादेश के खिलाफ AAP को मिला कांग्रेस का साथ

आम आदमी पार्टी संसद के मानसून सत्र से पहले NCCSA के अध्यादेश को राज्यसभा में रोकने के लिए विपक्षी दलों को लामबंद करने में जुटी है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल के केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी को समर्थन देने की बात कही है, जिसके बाद राघव चड्ढा ने ट्वीट करते हुए कहा है कि अब कांग्रेस ने भी समर्थन दे दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

3. राकांपा प्रमुख को मनाने वाईबी चव्हाण सेंटर पहुंचे अजित पवार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल अपने विधायकों के साथ NCP अध्यक्ष शरद पवार से मिलने मुंबई के वाई.बी. चव्हाण सेंटर पहुंचे हैं। एनसीपी के शरद पवार गुट के नेता जयंत पाटिल और जितेंद्र अवहाद भी मुंबई के वाईबी चव्हाण पर मौजूद हैं। वाई.बी. चव्हाण केंद्र में पहुंचने वालों में छगन भुजबल, अदिति तटकरे, हसन मशरिफ भी शामिल हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

4. एअर इंडिया विमान को हाईजैक करने की मिली धमकी

दिल्ली पुलिस ने एअर इंडिया विमान को हाईजैक करने की धमकी देने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। बताया जा रहा है कि 13 जुलाई को पुणे में एयर इंडिया के कॉल सेंटर पर फोन कर धमकी दी गई थी। यहां पढ़ें पूरी खबर

5. ITR भरने की आखिरी तारीख को लेकर आया नया अपडेट

राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने सभी टैक्सपेयर्स से कहा है कि जल्द से जल्द अपना आईटीआर तय आखिरी तारीख से पहले भर दें। वित्त मंत्रालय की ओर से आयकर भरने की आखिरी तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। बता दें, इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट द्वारा आईटीआर भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई निर्धारित की गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर