Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Top News: PM Modi को मिला मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान, दिल्ली और मुंबई में पहुंचा मानसून; टॉप खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को काहिरा में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। अल-सीसी ने पीएम मोदी को ऑर्डर ऑफ द नील अवार्ड से सम्मानित कियावहीं मानसून का असर देशभर में देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। दिल्ली और मुंबई में भी मानसून पहुंच चुका है। फोटो- जागरण।

By Sonu GuptaEdited By: Sonu GuptaUpdated: Sun, 25 Jun 2023 04:53 PM (IST)
Hero Image
PM Modi को मिला मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान। फोटो- जागरण।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। देश और दुनिया में रविवार को कई ऐसी घटनाएं घटी, जिसने सुर्खियां बटोरी। आइए, आज दिन-भर की पांच बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को काहिरा में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। अल-सीसी ने पीएम मोदी को ऑर्डर ऑफ द नील अवार्ड से सम्मानित किया जो मिस्र का सबसे बड़ा राजकीय सम्मान है।

मानसून का असर देशभर में देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। दिल्ली और मुंबई में भी मानसून पहुंच चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, मुंबई और दिल्ली में आज एक साथ मानसून ने एंट्री दी है। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में मानसून जहां निर्धारित समय से दो दिन पहले पहुंचा। वहीं, मुंबई में मानसून दो सप्ताह के देरी से आया है।

हाल ही में पटना में विपक्ष की बैठक में कांग्रेस के साथ तीखी नोकझोंक के बाद आम आदमी पार्टी ने राहुल गांधी को घेरा और उन पर तंज कसते हुए बड़ा दिल दिखाने की अपील की है।

अब तक की प्रमुख खबरों पर एक नजर

1. काहिरा में अल-हकीम मस्जिद पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मिस्र की राजधानी काहिरा में हेलियोपोलिस युद्ध कब्रिस्तान का दौरा किया और प्रथम विश्व युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी अल-हकीम मस्जिद भी गए। अल-हकीम मस्जिद काहिरा में 11वीं सदी का एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल है। यहां पढ़ें पूरी खबर

2. दिल्ली और मुंबई में पहुंचा मानसून

मानसून का असर देशभर में देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। दिल्ली और मुंबई में भी मानसून पहुंच चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, मुंबई और दिल्ली में आज एक साथ मानसून ने एंट्री दी है। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में मानसून जहां निर्धारित समय से दो दिन पहले पहुंचा। वहीं, मुंबई में मानसून दो सप्ताह के देरी से आया है। पिछली बार दिल्ली और मुंबई में एकसाथ मानसून 21 जून, 1961 में आया था। यहां पढ़ें पूरी खबर

3. AAP ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

हाल ही में पटना में विपक्ष की बैठक में कांग्रेस के साथ तीखी नोकझोंक के बाद आम आदमी पार्टी ने राहुल गांधी को घेरा और उन पर तंज कसते हुए बड़ा दिल दिखाने की अपील की है। इस पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के मोहब्बत की दुकान का जिक्र करते हुए आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उन्हें पसंद है जो गांधी अक्सर दोहराते हैं, 'मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल कर बैठा हूं।' यहां पढ़ें पूरी खबर

4. पश्चिमी UP के मौसम की तरह प्रदेश में ठंडे पड़े माफिया: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नोएडा स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज जैसे पश्चिमी यूपी का मौसम ठंडा हो गया है, वैसे ही उत्तर प्रदेश में माफिया ठंडे पड़ गए हैं। मुख्यमंत्री ने रविवार को गौतमबुद्ध नगर जिले में 1718.66 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। यहां पढ़ें पूरी खबर

5. भारत-अमेरिका के संबंधों का नया अध्याय: अमेरिकी राजदूत गार्सेटी

भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजकीय यात्रा को इतिहास में के पन्नों में दर्ज किया जाएगा और भारत-अमेरिका संबंधों में एक साहसिक नए अध्याय की शुरुआत के रूप में याद किया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर