Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Top News: 20 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा संसद का मानसून सत्र, बुलढाणा बस हादसे में 25 लोगों की मौत; टॉप खबरें

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संसद के मानसून सत्र की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा। वहीं महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा जिले में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। बुलढाणा में एक बस में आग लगने से 25 यात्रियों की मौत हो गई। इधर मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।फाइल फोटो।

By Sonu GuptaEdited By: Sonu GuptaUpdated: Sat, 01 Jul 2023 04:39 PM (IST)
Hero Image
20 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा संसद का मानसून सत्र, बुलढाणा बस हादसे में 25 लोगों की मौत।फाइल फोटो।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। देश और दुनिया में शनिवार को कई ऐसी घटनाएं घटी, जिसने सुर्खियां बटोरी। आइए, आज दिन-भर की पांच बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार को संसद के मानसून सत्र की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि 23 दिन तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी।

वहीं, महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा जिले में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। बुलढाणा में एक बस में आग लगने से 25 यात्रियों की मौत हो गई। ये बस नागपुर से पुणे जा रही थी, रास्ते में ही दुर्घटना का शिकार हो गई।

इधर, देश के कई राज्यों में मानसून सक्रिय हो गया है। उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों को छोड़, पूरे देश में जुलाई में मानसून सामान्य रहने की संभावना है। आइएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि जुलाई में पूरे देश में बारिश औसत ही रहेगी।

अब तक की प्रमुख खबरों पर एक नजर

1. 20 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा संसद का मानसून सत्र

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संसद के मानसून सत्र की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा। बता दें कि मानसून सत्र में कई अहम बिल पेश हो सकते हैं। इनमें यूसीसी भी शामिल हो सकता है। इस पर पूरे देश की निगाहें हैं। कुछ दिनों पहले ही पीएम मोदी ने यूसीसी की वकालत की थी। यहां पढ़ें पूरी खबर

2. UCC पर मनोज झा और कपिल सिब्बल ने मोदी सरकार पर उठाए सवाल

समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) को लेकर देशभर में चर्चा हो रही है। वहीं, राज्यसभा सांसद मनोज झा ने शनिवार को इस विषय पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, यह कोई हिंदू-मुस्लिम मुद्दा नहीं है, कई लोग इसे वैसा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा,वे (भाजपा) हिंदुओं में विविधता के बारे में क्या करेंगे?। यहां पढ़ें पूरी खबर

3. पटना में हजारों शिक्षक अभ्यर्थी सड़क पर उतरे

बिहार में नई शिक्षक नियमावली के तहत भर्ती प्रक्रिया में डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग को लेकर राजधानी पटना में प्रदर्शन के दौरान शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। बताया जा रहा है कि सैकड़ों की संख्या में पहुंचे शिक्षक अभ्यर्थी पटना के गांधी मैदान में बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों को खदेड़ दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर

4. दिल्ली-यूपी व उत्तराखंड सहित कई राज्यों में IMD का अलर्ट

देश के कई राज्यों में मानसून सक्रिय हो गया है। उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों को छोड़, पूरे देश में जुलाई में मानसून सामान्य रहने की संभावना है। आइएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि जुलाई में पूरे देश में बारिश औसत ही रहेगी। वहीं जून में कम से कम 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कम बारिश हुई, बिहार और केरल में सामान्य से 69 प्रतिशत और 60 प्रतिशत की भारी कमी दर्ज की गई। यहां पढ़ें पूरी खबर

5. बुलढाणा बस हादसे में 25 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा जिले में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। बुलढाणा में एक बस में आग लगने से 25 यात्रियों की मौत हो गई। ये बस नागपुर से पुणे जा रही थी, रास्ते में ही दुर्घटना का शिकार हो गई। पुलिस ने बताया कि निजी ट्रैवल्स की बस नागपुर से पुणे जा रही थी, तभी बुलढाणा जिले के सिंदखेडराजा के पास देर रात करीब 1.30 बजे वह डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद बस में सवार 25 यात्रियों की जलकर मौत हो गई। यहां पढ़ें पूरी खबर