Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Top News:राष्ट्रपति मुर्मु ने सुखोई-30 में भरी उड़ान, तेलंगाना को वंदे भारत ट्रेन की सौगात; पढ़ें प्रमुख खबरें

पीएम मोदी ने हैदराबाद में सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने असम के तेजपुर वायु सेना स्टेशन पर सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। कर्नाटक में हो रही बारिश से संबंधित घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई है।

By Sonu GuptaEdited By: Sonu GuptaUpdated: Sat, 08 Apr 2023 04:15 PM (IST)
Hero Image
राष्ट्रपति मुर्मु ने सुखोई-30 में भरी उड़ान, तेलंगाना को वंदे भारत ट्रेन की सौगात।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। देश और दुनिया में शनिवार को कई ऐसी घटनाएं घटी, जिसने सुर्खियां बटोरी। आइए, आज दिन-भर की पांच बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं।

पीएम मोदी ने हैदराबाद में सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। देश की 13वीं वंदे भारत ट्रेन सिकंदराबाद-तिरुपति आईटी सिटी, हैदराबाद को भगवान वेंकटेश्वर के निवास स्थान तिरुपति से जोड़गी।

वहीं, असम के तेजपुर वायु सेना स्टेशन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। इससे पहले तेजपुर वायु सेना स्टेशन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था।

इधर, कर्नाटक में हो रही बारिश ने आफत मचाई हुई है। राज्य में बारिश से संबंधित घटनाओं में चार लोगों और सैकड़ों पशुओं की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक, गडग जिले के एक गांव में शुक्रवार को बिजली गिरने से दो चरवाहों की मौत हो गई।

अब तक की प्रमुख खबरों पर एक नजर

1. तेलंगाना को मिली दूसरी वंदे भारत ट्रेन

पीएम मोदी ने हैदराबाद में सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। देश की 13वीं वंदे भारत ट्रेन सिकंदराबाद-तिरुपति आईटी सिटी, हैदराबाद को भगवान वेंकटेश्वर के निवास स्थान तिरुपति से जोड़गी। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह ट्रेन एक प्रकार से आस्था, आधुनिकता और टूरिज्म को जोड़ने वाली है। यहां पढ़ें पूरी खबर

2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सुखोई-30 में भरी उड़ान

असम के तेजपुर वायु सेना स्टेशन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। इससे पहले तेजपुर वायु सेना स्टेशन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था। सुखोई विमान को 106 स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार ने उड़ाया था। राष्ट्रपति मुर्मु लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

3. कांग्रेस को एक और बड़ा झटका

कांग्रेस के पूर्व नेता और स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर-जनरल सी राजगोपालाचारी के परपोते सीआर केसवन भाजपा में शामिल हो गए हैं। हाल ही में केसवन ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस को तीन दिनों में ये तीसरा झटका लगा है। यहां पढ़ें पूरी खबर

4. कर्नाटक में बारिश से अबतक चार लोगों की मौत

कर्नाटक में बारिश से संबंधित घटनाओं में चार लोगों और सैकड़ों पशुओं की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक, गडग जिले के एक गांव में शुक्रवार को बिजली गिरने से दो चरवाहों की मौत हो गई। तो वहीं, राज्य के बागलकोट के बादामी तालुक के एक गांव में घर की छत गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई‌। इसके अलावा, कोप्पल, कलबुर्गी और बीदर में कई मवेशियों की मौत हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

5. राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हो रहा है आईपीएल का मुकाबला

आईपीएल में आज राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला हो रहा है। यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस लीग में दोनों टीमें अपना तीसरा मैच खेल रही हैं। इस मैच में दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जास बटलर और यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत की। यहां पढ़ें पूरी खबर