Move to Jagran APP

दुनिया में छा गई भारत की यह EVERGREEN चप्पल, इस देश में लाखों में बिक रही है नीली-सफेद रंग वाली स्लीपर

भारत में शायद ही कोई ऐसा घर होगा जहां ये चप्पल किसी ने नहीं देखी होगी या इसका इस्तेमाल नहीं किया होगा।अगर में ऐसा कहूं की यह भारत के हर घर की पहचान है तो यह गलत नहीं होगा। जहां ये चप्पल भारत में आसानी से 60 रुपए से लेकर 100 रुपए तक के बीच में मिल जाती है वहीं यह सऊदी अरब में लाखों रुपए में बिक रही है।

By Babli Kumari Edited By: Babli Kumari Updated: Wed, 17 Jul 2024 08:25 PM (IST)
Hero Image
लाखों में बिक रही है नीली-सफेद चप्पल (फोटो- @trndkw__)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हमने बचपन से जिस चप्पल को अपने घरों में देखा अब उसकी कीमत जानकर आपको भी हैरानी हो सकती है।

जी हां, मैं बात कर रही हूं हमारे घरों में और ज्यादातर बाथरूम स्लीपर के रूप में प्रयोग होने वाली चप्पल की कीमत की। अब यह चप्पल कोई आम चप्पल नहीं बल्कि लखपति चप्पल बन गई है। अब यह चप्पल लाखों की मिलती है। आपको भी शायद विश्वास नहीं हो पा रहा होगा लेकिन सच्चाई यही है।

जिस चप्पल की मैं बात कर रही हूं उसमें क्लासिक भारतीय नीली और सफेद चप्पल है। यह चप्पल भारत में 60 रुपए से लेकर 100 रुपए तक आसानी से मिल सकती है लेकिन यही चप्पल सऊदी अरब में 4,590 रियाल (लगभग ₹ 100,000) में बेचा जा रहा है।

1 लाख रुपये की हवाई चप्पल?

भारत के लोगों ने जब भारत में मिलने वाले इस हवाई चप्पल को सऊदी अरब में देखा तो उनके होश उड़ गए। हैरानी तब और बढ़ गई जब उन्हें इस चप्पल का प्राइस पता चल। दरअसल, कुवैत के एक शॉप पर इस नीली-सफेद चप्पल को 4,500 रियाल (लगभग 1 लाख रुपये) में बेच रहा था।

#حمد_العنزي pic.twitter.com/Djc3pe7XBz— ترند (@trndkw__) July 8, 2024

यह भी पढ़ें- Shaikha Mahra: 'आप किसी और के साथ....', दुबई की राजकुमारी ने इंस्टाग्राम पर अपने पति को दिया तलाक, पिछले साल हुई थी शादी