Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आंध्र प्रदेश के एनटीआर में सीमेंट फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, 16 लोग घायल

Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में बड़ा हादसा हो गया है जहां एक सीमेंट फैक्ट्री में हुए विस्फोट के चलते 16 लोग घायल हो गए हैं। हादसा जिले में स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में हुआ है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है । जग्गय्यापेटा राजस्व मंडल अधिकारी रवींद्र मौके पर मौजूद हैं।

By Agency Edited By: Sachin Pandey Updated: Sun, 07 Jul 2024 06:19 PM (IST)
Hero Image
घटना एनटीआर जिले में स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री की है। (Photo - ANI)

एएनआई, एनटीआर। आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में एक सीमेंट फैक्ट्री में विस्फोट हो गया, जिससे 16 लोग घायल हो गए हैं। जग्गय्यापेटा राजस्व मंडल अधिकारी रवींद्र मौके पर मौजूद हैं।

राजस्व मंडल अधिकारी ने बताया कि अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। घटना में लगभग 16 कर्मचारी घायल हो गए। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

— ANI (@ANI) July 7, 2024