Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बेंगलुरु में महिला भूविज्ञानी की गला रेतकर हत्या, भाई का फोन न उठने पर हुआ खुलासा; CM ने कहा- मामले की होगी जांच

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक वरिष्ठ भू-विज्ञानी की उसके आवास पर हत्या कर दी गई है। घटना शनिवार रात की है। पुलिस का कहना है कि मौत गला घोंटने और गला रेतने की वजह से हुई है। फिलहाल घर में लूटपाट के कोई सबूत नहीं हैं।

By AgencyEdited By: Achyut KumarUpdated: Sun, 05 Nov 2023 07:47 PM (IST)
Hero Image
Karnataka News: बेंगलुरु में महिला भूविज्ञानी की गला रेतकर हत्या, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम कर रही जांच

पीटीआई, बेंगलुरु। बेंगलुरु में वरिष्ठ भू-विज्ञानी के रूप में काम कर रही एक महिला की उनके आवास पर हत्या कर दी गई। महिला का नाम केएस प्रतिमा (43) है। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, मौत गला घोंटने और गला रेतने से हुई है।

भाई का फोन न उठने पर घटना का हुआ खुलासा

बेंगलुरु शहर के दक्षिणी संभाग के पुलिस उपायुक्त राहुल कुमार शाहपुरवाड ने बताया कि प्रतिदिन की तरह प्रतिमा शनिवार रात को करीब आठ बजे घर लौटीं थीं। जब उन्होंने देर रात अपने बड़े भाई के फोन का जवाब नहीं दिया, तो वह अपनी बहन को खोजने के लिए उनके घर गए, जहां उन्हें हत्या की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

फॉरेंसिक टीम कर रही घटना की जांच 

अधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक और तकनीकी टीम घटनास्थल पर काम कर रही हैं। जांच के लिए तीन टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा कि एक बार पता जाए कि आखिर वास्तव में हुआ क्या था, इसके बाद अधिक जानकारी साझा की जाएगी।

यह भी पढ़ें: भारत-बांग्लादेश सीमा पर अब अपराध को रोंकेगी मधुमक्खियां, जानिए क्या है बीएसएफ का प्लान

बेंगलुरु में अकेले रहती थी प्रतिमा

उपायुक्त ने बताया कि प्रतिमा पिछले चार वर्षों से बेंगलुरु शहर में काम कर रही थीं। वह यहां अकेली रह रही थीं। उन्होंने बताया कि मौत गला घोंटे जाने और गला रेत दिये जाने के कारण हुई। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि घर में किसी प्रकार के आभूषण और अन्य बेशकीमती वस्तुओं की चोरी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: वाह मजा आ गया! कंपनियों ने दिल खोलकर दिया बोनस, कहीं पर कर्मचारियों को दी टाटा पंच तो कहीं पर रॉयल एनफील्ड

सीएम ने कहा- घटना की होगी जांच 

घटना को लेकर पूछे गए एक सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हम इसकी जांच करेंगे। सूत्रों के अनुसार, मृतका का पति शिवमोगा जिले के तीर्थहल्ली में रहता है।