Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Udyan Express Train Fire: सांगोली रायन्ना रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद उद्यान एक्सप्रेस में लगी आग, मचा हड़कंप

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Sat, 19 Aug 2023 09:21 AM (IST)

    Udyan Express Fire News Latest Update। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सांगोली रायन्ना रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद उद्यान एक्सप्रेस में आग लग गई। यह घटना यात्रियों के ट्रेन से उतरने के दो घंटे बाद हुई। फिलहाल कोई हताहत या घायल नहीं है। मौके पर पहुंची दमकल और विशेषज्ञों ने स्थिति का जायजा लिया है। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है। दक्षिण-पश्चिम रेलवे ने शनिवार को यह जानकारी दी।

    Hero Image
    Udyan Express: बेंगलुरु में उद्यान एक्सप्रेस में लगी आग

    बेंगलुरु, एजेंसी। Fire in Udyan Express: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सांगोली रायन्ना रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद उद्यान एक्सप्रेस में आग लग गई। यह घटना यात्रियों के ट्रेन से उतरने के दो घंटे बाद हुई। दक्षिण पश्चिम रेलवे ने एक बयान में यह जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अधिकारियों ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-केएसआर बेंगलुरु उद्यान डेली एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 11301) में शनिवार सुबह कर्नाटक के बेंगलुरु में सांगोली रायन्ना रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद आग लग गई। सुबह करीब सात बजे हुई इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है

    मौके पर पहुंची दमकल की टीम

    स्टेशन अधिकारियों ने ट्रेन के इंजन से धुआं निकलते देखा और अलार्म बजाया। सूचना के बाद दमकल की एक टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

    आग लगने के कारणों का नहीं चला पाया पता

    दक्षिण-पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि ट्रेन के आने के दो घंटे बाद धुआं देखा गया। उन्होंने दावा किया कि यह घटना ट्रेन से यात्रियों के उतरने के दो घंटे बाद हुई। आग लगने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

    अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के तुरंत बाद उस पर काबू पा लिया गया। विशेषज्ञों की एक टीम इसके पीछे के सटीक कारण का पता लगाने के लिए स्थिति का आकलन कर रही है। आगे की जांच चल रही है।