Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Video: गोवा के पास समुद्र में मालवाहक जहाज में लगी आग, कोस्ट गार्ड ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

गोवा से लगभग 102 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में एक कंटेनर मालवाहक व्यापारिक जहाज में आग लग गई है। जहाज अंतरराष्ट्रीय समुद्री खतरनाक सामान लेकर जा रहा था। भारतीय कोस्ट गार्ड का एक दल आग को बुझाने में लगा हुआ है। खराब मौसम और भारी बारिश के बीच अग्निशमन अभियान चलाया जा रहा है। यहां देखें पूरी जानकारी और घटना से जुड़ा वीडियो।

By Agency Edited By: Sachin Pandey Updated: Fri, 19 Jul 2024 11:09 PM (IST)
Hero Image
भारतीय कोस्ट गार्ड का एक दल आग को बुझाने में लगा हुआ है। (Photo- Internet Media)

एएनआई, नई दिल्ली। गोवा के पास समुद्र में एक मालवाहक जहाज में भीषण आग लग गई। गोवा से लगभग 102 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में एक कंटेनर मालवाहक व्यापारिक जहाज में भीषण आग लगी है। भारतीय कोस्ट गार्ड का एक दल आग को बुझाने में लगा हुआ है।

एजेंसी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार जहाज में अंतरराष्ट्रीय समुद्री खतरनाक सामान ले जाया जा रहा था। खराब मौसम और भारी बारिश के बीच जहाज पर अग्निशमन अभियान चलाया जा रहा है।