Move to Jagran APP

Chabahar Port: चाबहार बंदरगाह से पहली खेप दक्षिण पूर्व एशिया के लिए रवाना

चाबहार बंदरगाह को भारत ईरान व अफगानिस्तान संयुक्त रूप से विकसित कर रहे हैं।

By Manish PandeyEdited By: Updated: Mon, 03 Aug 2020 07:30 AM (IST)
Hero Image
Chabahar Port: चाबहार बंदरगाह से पहली खेप दक्षिण पूर्व एशिया के लिए रवाना

नई दिल्ली, प्रेट्र। चाबहार बंदरगाह ( Chabahar Port) से ईरानी उत्पादों की एक खेप पिछले हफ्ते थाईलैंड के लिए रवाना हुई। इस बंदरगाह से किसी दक्षिण पूर्व एशियाई देश के लिए पहली बार कोई खेप भेजी गई है।

रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस बंदरगाह को भारत, ईरान व अफगानिस्तान संयुक्त रूप से विकसित कर रहे हैं। इसका उद्देश्य तीनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देना है। पाकिस्तान द्वारा भारत को पारगमन सुविधा देने से इन्कार किए जाने के बाद इस बंदरगाह का विकास किया जा रहा है। भारतीय जहाज बिना पाकिस्तानी सीमा में गए सिस्तान-बलूचिस्तान क्षेत्र में स्थित इस बंदरगाह पर पहुंच सकते हैं।                                                   

ईरानी मीडिया ने सिस्तान-बलूचिस्तान बंदरगाह तथा समुद्री संगठन महानिदेशक बहरूज अघाई के हवाले से रविवार को बताया कि चाबहार बंदरगाह से अखाद्य मछलियों की खेप भारतीय बंदरगाह मुंदरा भेजी गई। मुंदरा में इस खेप को दूसरे पोत में लादा गया। इसी पोत के जरिये खेप थाईलैंड की राजधानी बैंकाक पहुंचेगी। बता दें कि भारत ने वर्ष 2017 में चाबहार बंदरगाह के रास्ते अफगानिस्तान को गेहूं भेजा था।