Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Republic Day: गणतंत्र दिवस पर पहली बार तीनों सेना की महिला टुकड़ी परेड में होगी शामिल, फ्लाईपास्ट में गरजेंगे 51 विमान

गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार तीनों सेना- थल सेना वायुसेना और जल सेना की महिला सैनिक शामिल होंगी। मेजर जनरल सुमित मेहता ने मंगलवार को बताया कि इस बार तीनों सेना की महिला टुकड़ियां शामिल होंगी। बता दें कि इस बार की परेड बहुत खास है क्योंकि यह महिला पर केंद्रित होगी। साथ ही भारतीय वायु सेना के फ्लाईपास्ट में 51 विमान शामिल होंगे।

By Agency Edited By: Devshanker Chovdhary Updated: Tue, 23 Jan 2024 04:51 PM (IST)
Hero Image
इस बार की परेड महिला पर केंद्रित होगी। (फाइल फोटो)

एएनआई, नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार तीनों सेना- थल सेना, वायुसेना और जल सेना की महिला सैनिक शामिल होंगी। मेजर जनरल सुमित मेहता ने मंगलवार को बताया कि इस बार तीनों सेना की महिला टुकड़ियां शामिल होंगी।

महिला पर केंद्रित इस बार की परेड

बता दें कि इस बार की परेड बहुत खास है, क्योंकि यह महिला पर केंद्रित होगी। कर्तव्य पथ पर 75वें गणतंत्र दिवस की परेड का मुख्य विषय 'विकसित भारत' और 'भारत-लोकतंत्र की मातृका' हैं।

कितने बजे से शुरू होगी परेड?

मेजर जनरल सुमित मेहता ने बताया, गणतंत्र दिवस की परेड सुबह साढ़े दस बजे विजय चौक से शुरू होगी और कर्तव्य पथ तक जाएगी। उन्होंने कहा कि परेड कमांडर दिल्ली एरिया कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार होंगे। उन्होंने कहा कि पहली बार तीनों सेनाओं की महिला सैनिक इसमें हिस्सा ले रही हैं।

यह भी पढ़ेंः गणतंत्र दिवस पर बनेगा इतिहास, पहली बार जल, थल और वायुसेना की महिलाओं की टुकड़ी कर्तव्य पथ पर करेगी परेड

परमवीर चक्र विजेता भी परेड में शामिल

मेजर जनरल मेहता ने कहा कि परमवीर चक्र पुरस्कार विजेता कैप्टन योगेंद्र यादव और सूबेदार मेजर संजय कुमार गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा फ्रांसीसी दल भी परेड में हिस्सा लेंगे, जिसमें भारतीय और नेपाली मूल के सदस्य भी शामिल होंगे।

इसके अलावा परेड में कई विमान और वाहन शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि परेड में टेरेन व्हीकल्स, लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल्स और स्पेशल मोबिलिटी व्हीकल्स सहित विभिन्न नई पीढ़ी के वाहन भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि परेड का पार्ट एएलएच ध्रुव रुद्र और एलसीएच प्रचंड फ्लाईपास्ट होंगे।

फ्लाईपास्ट में 51 विमान शामिल

उन्होंने बताया कि भारतीय वायु सेना के फ्लाईपास्ट में 51 विमान शामिल होंगे। इनमें लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और परिवहन विमान होंगे। साथ ही इन विमानों में 15 महिलाएं होंगी।

बता दें कि इस बार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गणतंत्र दिवस के दिन मुख्य अतिथि होंगे। यह छठी बार है, जब कोई फ्रांसीसी राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि बने हैं। साथ ही दूसरी बार फ्रांसीसी दल गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा ले रहा है। वहीं, इस बार 13,000 विशेष अतिथियों को बुलाया गया है।

यह भी पढ़ेंः Republic Day Parade: कर्तव्य पथ पर भगवान रामलला, बाइक पर महिलाओं का करतब; फुल ड्रेस रिहर्सल की देखें मनमोहक तस्वीरें