Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हिमाचल के दो जिलों में बाढ़ तो उत्तराखंड में फटा बादल, शिमला में भूस्खलन से गाड़ियां दबीं; 34 घरों को करवाया गया खाली

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम की मार जारी है। कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भूस्खलन में कई गाड़ियां दब गईं। कुल्लू जिले के पलचान गांव तक ब्यास नदी का पानी पहुंच गया। गांव के स्कूल भवन को नुकसान पहुंचा है। उत्तराखंड में आदि कैलास मार्ग पर नाहल में बादल फटा है।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Sun, 28 Jul 2024 11:45 PM (IST)
Hero Image
हिमाचल प्रदेश के लाहुल स्पीति व कुल्लू जिले में बाढ़। (फाइल फोटो)

जागरण टीम, नई दिल्ली। हिमाचल और उत्तराखंड में वर्षा का दौर जारी है। लाहुल स्पीति व कुल्लू जिला में बाढ़ आने से नुकसान हुआ है। दोनों स्थानों पर 34 घर खाली करवाने पड़े हैं। वहीं, शिमला के पंथाघाटी में भूस्खलन के कारण गाड़ियां मलबे में दब गईं। शनिवार रात लाहुल स्पीति जिला में मयाड़ नाले में बाढ़ आने से पानी और मलबा करपट गांव में घरों तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट; पहाड़ों पर भूस्खलन से बुरा हाल

कूल्लू में बढ़ा ब्यास का जलस्तर

दूसरी घटना कुल्लू जिले पलचान गांव की है। रविवार सुबह भारी वर्षा के कारण ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया। नदी ने पलचान गांव का रुख कर लिया, जिससे भारी भूस्खलन होने लगा। देखते ही देखते पानी घरों तक पहुंच गया। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। लोगों को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए टीम खाद्य सामग्री व जरूरी सामान लाई थी। अधिकतर लोगों ने टेंट में तो कुछ ने दूसरे गांव में शरण ली है।

हिमाचल के इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

10 बीघा भूमि पर सब्जियों की फसल तबाह हो गई है। गांव के स्कूल भवन को भी नुकसान पहुंचा है। हिमाचल प्रदेश में रविवार को कई स्थानों में भारी वर्षा हुई। मौसम विभाग ने 29 से 31 जुलाई तक अधिकतर स्थानों पर भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। 29 जुलाई को ऊना, हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर, सोलन व सिरमौर जिलों में आंधी चलने के साथ भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है।

आदि कैलास मार्ग पर नाहल में बादल फटा

उत्तराखंड मे उच्च हिमालयी व्यास घाटी में आदि कैलास मार्ग पर नाहल में बादल फटा है। इससे नाहल नाला ऊफान पर आ गया और कुछ मीटर सड़क बह गई। यहां पर निर्माणाधीन पुल सुरक्षित है। बीआरओ क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का काम कर रहा है। मार्ग बंद होने से कुटी, ज्योलिंगकोंग का सड़क संपर्क भंग है।

उत्तराखंड के पांच जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून की वर्षा का दौर कुछ धीमा पड़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले 12 घंटे में देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर में भी कहीं-कहीं एक से दो दौर तेज वर्षा हो सकती है। इन जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी में बादल छाये रहने और कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: आज छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बागेश्‍वर में बर्बादी का मंजर; मलबे में दबे पांच घर