Move to Jagran APP

असम में गंभीर हुई बाढ़ की स्थिति, चार लाख लोग प्रभावित, कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

Assam Flood असम में भारी बारिश से उत्पन्न हुई बाढ़ की स्थित अब विकट होती जा रही है। कई इलाकों में जल भराव से आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। करीब 4 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। करीमगंज में सबसे ज्यादा 2.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं । राज्य की कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

By Agency Edited By: Sachin Pandey Published: Fri, 21 Jun 2024 06:47 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jun 2024 06:47 PM (IST)
पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य में बाढ़ आई है। (File Photo)

पीटीआई, गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति शुक्रवार को भी गंभीर बनी रही। प्रमुख नदियों में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। बाढ़ से चार लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। राज्य में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ आई है।

इधर, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर एक पोस्ट में राज्य सरकार से राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने की अपील की। साथ ही मृतकों के स्वजन को मुआवजा देने की मांग भी की है। अधिकारियों के अुनसार, राज्य की कोपिली, बराक और कुशियारा जैसी कुछ प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं।

36 लोगों की मौत

राज्य के 19 जिलों में चार लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। करीमगंज में सबसे ज्यादा 2.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। इसके बाद बाढ़ प्रभावितों में दरांग और तामुलपुर का स्थान है। बाढ़, भूस्खलन और तूफान से राज्य में जान गंवाने वालों की संख्या 36 हो गई है। विभिन्न जगहों पर 100 से अधिक राहत शिविर लगाए गए हैं, जिनमें 14 हजार से अधिक लोगों ने शरण ली है।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.